छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
Cg News कवर्धावासियों के लिए मकर संक्रांति का दिन बना खास


बुजुर्ग महिला से लड्डू खरीदकर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने लोगों में बांटा और दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं
रायपुर, 14 जनवरी 2024
Cg News मकर संक्रांति का दिन कवर्धावासियों के लिए और खास बन गया। कवर्धा के बाजार में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने स्वयं लड्डू खरीदकर लोगों को बांटा और मकर संक्रांति की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कामना की कि मकर संक्रांति का पर्व सभी लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि लाए।
Cg News उपमुख्यमंत्री मकर संक्रांति के दिन अचानक कवर्धा के बाजार पहुंचे और वहां लड्डू बेचने वाली बुजुर्ग महिला से कुशलक्षेम पूछा तब वह महिला इस आत्मीय व्यवहार से बड़ी प्रसन्न हुई। उन्होंने उस बुजुर्ग महिला से तिल गुड़ का लड्डू खरीदकर लोगों को बांटा और बाजार में उपस्थित लोगों को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी।



