रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: खरसिया पुलिस ने किसान का गुम मोबाइल ढूंढकर वापस लौटाया

Raigarh News *रायगढ़* । कल दिनांक 13/01/2024 को ग्राम भेलवाडीह का कृषक तेजराम पटेल द्वारा थाना खरसिया आकर उसके वीवो कंपनी के मोबाइल (कीमती ₹20000) के गुम हो जाने की सूचना दिया । थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा तेजराम से मोबाइल चोरी के संबंध में किसी पर शंका के संबंध में पूछताछ करने पर तेजराम साहू ने किसी पर शंका संदेह जाहिर न कर गांव में ही कहीं मोबाइल के गिर जाने की बात बताया पर मोबाइल का बंद हो जाना संदेहास्पद प्रतीत होने पर मोबाइल गुम की सूचना दिया ।

Raigarh News
Raigarh News

Raigarh News: थाना प्रभारी द्वारा सूचना दर्ज कर अपने स्टाफ को मोबाइल को ट्रैकिंग में रखने के निर्देश दिये ।आज मोबाइल स्विच ऑन होने पर तत्काल थाने के सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण राठौर, आरक्षक विशोप सिंह, प्रदीप तिवारी और सत्यनारायण सिदार मोबाइल लोकेशन पर ग्राम भेलवाडीह पहुंचे और मोबाइल खोजबीन किये जो गांव में एक बच्चे के पास मिला। बालक को मोबाइल रास्ते में मिला था जिसे उठाकर उसका स्विच ऑफ कर दिया था । आज जब उसने मोबाइल खेलने के लिए ऑन किया तो सूचना खरसिया पुलिस को मिली और खरसिया पुलिस स्टाफ द्वारा बच्चे से मोबाइल प्राप्त कर तेजराम को लौटाया गया । तेजराम साहू द्वारा मोबाइल प्रकार खरसिया पुलिस का धन्यवाद दिया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button