Raigarh News: फील्ड में दिखनी चाहिए चाक-चौबंद कानून व्यवस्था-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: फील्ड में दिखनी चाहिए चाक-चौबंद कानून व्यवस्था-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

Raigarh News रायगढ़, 12 जनवरी 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कानून व्यवस्था के संबंध में राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। इस दौरान एसएसपी श्री सदानंद कुमार उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखना हमारी पहली प्राथमिकता है, इसे ध्यान में रखते हुए अशांति फैलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही करें, फील्ड पर कानून व्यवस्था चाक चौबंद होनी चाहिए। उन्होंने असामाजिक तत्वों की सूची तैयार करने एवं उन पर निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपराधिक गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए फील्ड में कार्य दिखना चाहिए। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में समन्वित तरीके से सभी अधिकारी कार्य करेंगे। कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए अवैध रेत उत्खनन, अवैध शराब के मामलों में संलिप्तता वाले लोगों को चिन्हित कर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने जिले में अवैध महुआ शराब के परिवहन, भंडारण पर लगातार कार्यवाही जारी रखने के निर्देश आबकारी अधिकारी को दिए।

Raigarh News
Raigarh Newa

पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार ने कहा कि पुलिस और प्रशासन की टीम के बीच परस्पर समन्वय के साथ सूचना का आदान-प्रदान होना चाहिए। किसी भी क्षेत्र में कोई घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल साझा करते हुए सेक्टर मजिस्ट्रेट और थाना-चौकी प्रभारी नियमानुसार कार्यवाही करेंगे। उन्होंने अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेट्रोलिंग सघन करने के साथ ही प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जरूरत है। ऐसे अपराधी जो पहले से चिन्हांकित है उनके ऊपर एसडीओपी एवं थाना प्रभारी कड़ी नजर रखेंगे एवं कानून व्यवस्था में बाधा पहुंचाने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय महादेवा, आईपीएस श्री आकाश श्रीश्रीमाल, संयुक्त कलेक्टर श्री डी.आर.रात्रे, समस्त एसडीएम एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
*औद्योगिक क्षेत्रों में सड़क किनारे पार्किंग पर करें कार्यवाही*
कलेक्टर श्री गोयल ने बैठक में स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि सभी औद्योगिक क्षेत्रों के बाहर सड़क किनारे कोई भी बड़ी गाड़ी पार्किंग नहीं होनी चाहिए। जिस भी कंपनी के गाडिय़ों में लोडिंग व अनलोडिंग का कार्य होता है वह कंपनी के अंदर उनके पार्किंग एरिया में होनी चाहिए। उन्होंने ऐसे सभी वाहनों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Read more:Raigarh News: ढिमरापुर चौंक पर अवैध शराब के साथ 2 युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की आरोपियों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई

*दुर्घटना में कमी लाने लगातार जारी रखे पशुओं पर रेडियम बेल्ट का कार्य*
Raigarh News: कलेक्टर श्री गोयल ने रात के समय पर होने वाली दुर्घटना को ध्यान में रखते हुए आवारा पशुओं पर रेडियम बेल्ट लगाने का कार्य निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय ने आवारा पशुओं के कारण सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए इसकी रोकथाम के सख्त निर्देश दिए है। इसके साथ ही उन्होंने पशुपालकों को पशुओं से होने वाली दुर्घटना की जानकारी देते हुए अपने पालतु पशुओं को खुले में न छोडऩे हेतु जागरूक करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button