टेक्नोलोजी

शानदार कैमरा के साथ Vivo और Oppo से मुकाबला करने आया POCO का दमदार स्मार्टफोन, लुक देख दीवाने हुए लोग

POCO M6 Pro 4G: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी पोको ने POCO M-सीरीज़ के तहत POCO M6 Pro 4G स्मार्टफोन को दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च कर दिया है। इसमें दिए गए फीचर्स की बात करें तो ये हैंडसेट 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आता है। जिसमे 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 512GB स्टोरेज दी गई है। साथ ही इस स्मार्टफोन में 67W फास्ट चार्जिंग स्पोर्ट के साथ 5,000mAh बैटरी के साथ आता है। आईये जानते है इस स्मार्टफोन के बारे आपको विस्तार से….

ये भी पढ़े: छप्पर फाड़ माइलेज वाली Hero Splendor सिर्फ 30 हजार में, जल्दी करे ढूंढने पर भी नहीं मिलेगा ऐसा ऑफर

POCO M6 Pro 4G के स्पेसिफिकेशन 

स्पेसिफिकेशन की बात करे तो, POCO M6 Pro 4G हैंडसेट में FHD+ रेजोल्यूशन के साथ 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले है, ये डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को स्पोर्ट करता है। साथ ही इस स्मार्टफोन POCO M6 Pro 4G में प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक हेलियो G99 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। ये हैंडसेट 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आता है।

ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5,000mAh बैटरी के साथ 

फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें OIS के साथ 64MP मुख्य सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2MP मैक्रो सेंसर दिया गया है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन 67W फास्ट चार्जिंग स्पोर्ट के साथ 5,000mAh बैटरी के साथ आता है।

ये भी पढ़े: Emraan Hashmi ने खरीदी नई कार, कीमत सुनकर पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

POCO M6 Pro 4G की कीमत

कंपनी ने इस स्मार्टफोन को भारत नहीं बल्कि ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन के बेस 8GB + 128GB की कीमत $199 ( लगभग 16,529 रुपये) है। जबकि 12GB + 256GB की कीमत $249 (लगभग 20,685 रुपये) है। POCO M6 Pro 4G को ब्लैक, ब्लू और पर्पल कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। यह  11 जनवरी से ब्रिकी के लिए उपलब्ध है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button