Raigarh News: रायगढ़ में इस जगह पर दिनदहाड़े हुआ लूट, रायगढ़ पुलिस को जल्दी मिल सकती है सफलता
Raigarh News रायगढ़:- रायगढ़ के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सूर्या विहार कॉलोनी में दिन दहाड़े लूट का मामला सामने आया है।जहां हाल ही में घर में काम करने के लिए रखी गई काम वाली बाई ने अपनी दो साथी महिलाओं के साथ घर से कैश और ज़ेवर लूट करने की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गई ।वहीं रायगढ़ पुलिस की तत्परता से तीनों महिलाओं को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है।

Raigarh News: मिली जानकारी के अनुसार घटना बुधवार की सुबह की है। रायगढ़ के पहाड़ मंदिर रोड स्थित सूर्या विहार कॉलोनी निवासी शालिनी अग्रवार ने हाल ही में अपने घर काम करने के लिए एक महिला को रखा था।बुधवार को महिला ने अपनी अन्य दो साथियों के साथ मिलकर पहले शालिनी अग्रवाल पर वार किया फिर अपनी साथियों के साथ मिलकर सोने चांदी के गहने सहित नगदी ले उड़े। सूचना पाकर चक्रधर नगर पुलिस और सायबर की टीम मौके पर पहुंची साथ ही जानकारी रायगढ़ एसएसपी सदानंद कुमार ने तत्काल नाकेबंदी करने के दिए निर्देश,जहां चंद घंटे में पुलिस को बड़ी सफलता मिली।जहां पुलिस ने तीनों महिलाओं को सामान सहित हिरासत में ले लिया है।



