रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: टीआई घरघोड़ा ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले ट्रेक्टर चालक का काटा चालान, न्यायालय ने चालक पर किया ₹17,000 का जुर्माना

Raigarh News *रायगढ़* । विदित हो कि शराब पीकर वाहन चलाने पर मोटर व्हीकल एक्ट में जुर्माना राशि बढ़ा दी गई है । नए मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़े जाने पर दस हजार रुपए जुर्माना भरना पड़ेगा, इसमें 6 माह के कारावास का प्रावधान है ताकि सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित किया जा सकें ।

Raigarh News
Raigarh News

Read more: Raigarh News: विकसित भारत संकल्प यात्रा से दूरस्थ अंचल के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही शासन की योजनाएं-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

Raigarh News सड़क दुर्घटनाओं में अंकुश लगाने जिले के विभिन्न थानाक्षेत्रों में प्रतिदिन वाहनों की जांच कर नियमानुसार मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में कल 07 जनवरी को थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक शरद चंद्रा द्वारा वाहन चेकिंग दौरान तेज़ गति से ट्रेक्टर चला रहे ट्रेक्टर चालक गोपाल राठिया निवासी ग्राम कंचनपुर घरघोड़ा की जांच की गई। वाहन चला रहे गोपाल राठिया के पास लाइसेंस नहीं था और वह शराब सेवन किया हुआ था । थाना प्रभारी द्वारा बिना लायसेंस, शराब पीकर तेज गति से वाहन चलाने संबंधी मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 3/181, 184 और धारा 185 के तहत इस्तगासा तैयार कर न्यायालय पेश किया गया, जहां वाहन चालक को मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं में *कुल ₹17,000 रूपये के अर्थदंड* से दंडित किया गया है ।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button