हाइजैक एमवी लीला नॉरफॉक में सवार सभी 15 भारतीयों का रेस्क्यू सफल – RGH NEWS
देश

हाइजैक एमवी लीला नॉरफॉक में सवार सभी 15 भारतीयों का रेस्क्यू सफल

MV Lila Norfolk Hijacked: सोमालिया कोस्ट के पास हाइजैक हुए एमवी लीला नॉरफॉक जहाज (MV Lila Norfolk) में सवार 15 भारतीयों समेत सभी 21 क्रू मेंबर को नेवी ने बचा लिया है. अगवा किए जाने के बाद ही भारतीय नौसेना ने सोमालिया तट के पास ऑपरेशन शुरू कर दिया था और समुद्री लुटेरों को चेतावनी दी. इसके बाद जब कमांडो नॉरफॉक जहाज पर उतरे तो लुटेरे फरार हो गए.

वहीं इस बीच रक्षा अधिकारी के हवाले से न्यूज़ एजेंसी ANI ने बताया कि भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने अरब सागर में भारतीय युद्धपोतों को समुद्री लुटेरों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. क्षेत्र में व्यापारिक जहाजों पर हमलों को रोकने के लिए अरब सागर में भारतीय नौसेना के 4 युद्धपोत तैनात किए गए हैं.

नौसेना ने क्या कहा?
नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने कहा, ‘‘कमांडो ने जहाज की जांच की और वहां अपहर्ताओं के नहीं होने की पुष्टि की. भारतीय नौसेना के युद्धपोत के पहुंचने और गश्ती विमान की सख्त चेतावनी के बाद समुद्री डाकुओं ने इसे छोड़ दिया.’’

 

Read more: ED की चार्जशीट में पूर्व CM भूपेश बघेल का भी नाम…

नौसेना ने किया था ऑपरेशन
भारतीय नौसेना के मरीन कमांडो शुक्रवार (5 जनवरी) को लाइबेरिया के ध्वज वाले वाणिज्यिक जहाज एमवी लीला नॉरफोक पर उतर गए थे और ऑपरेशन चलाया था. कमांडो नॉरफॉक जहाज के पास नौसेना के आईएनएस चेन्नई से पहुंचे थे.

साथ ही नौसेना ने एमवी लीला नॉरफोक के अपहरण के बाद उसका पता लगाने के लिए समुद्री गश्ती विमान पी-8आई और लंबी दूरी के ‘प्रीडेटर एमक्यू9बी ड्रोन’ को तैनात किया था.

कैसे मामला सामने आया था?
MV Lila Norfolk Hijacked : यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) ने गुरुवार (4 जनवरी) को एमवी लीला नॉरफॉक के हाइजैक की घटना की जानकारी दी थी. यूकेएमटीओ रणनीतिक जलमार्गों में जहाजों की गतिविधियों पर नजर रखता है.

Related Articles

Back to top button