गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने 2 बच्चों को कुचला,CCTV में कैद हुई घटना – RGH NEWS
देश

गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने 2 बच्चों को कुचला,CCTV में कैद हुई घटना

Burhaanpur News बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में आज गुरुवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। जहां साइकिल पर घूमने निकले दो बच्चों को गन्ने से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। इस हादसे में दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है

Read more: राज्य के युवाओं को विभिन्न विधाओं के खेल के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराया जाएगा- श्री टंकराम वर्मा

जानकारी के अनुसार, घटना इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर स्थित कमल आइस फैक्ट्री की सामने की है। बताया जा रहा है कि लोहारमंडी निवासी अरबाज पिता महबूब और शोएब पिता अखिल साइकिल पर घूमने निकले थे। घूमते-घूमते दोनों हाईवे पर पहुंच गए। दोनों अंकिता टॉकिज की ओर से आ रहे, तभी वे अचानक गिर गए। इस दौरान पीछे से आ रही गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें कुचल दिया।

Read more: CG NEWS: पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी,जानिए हत्या की पूरी कहानी

Burhaanpur News वहीं, ट्रैक्टर का पहिया अरबाज को रौंदते हुए निकल गया। जबकि शोएब पहिये की चपेट में आने बाल-बाल बच गया। लेकिन उसके सिर में चोट आई है। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद बच्चाें को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, परिजनों को घटना की सूचना मिलते वे रोते-बिलखते पहुंचे। फिलहाल, दोनों घायल बच्चों को इलाज जारी है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button