Makar Sankranti 2024: 14 या 15 कब है मकर संक्रांति, नोट करें सही डेट, मकर संक्रांति में जाने तिल के लड्डू के महत्व.. – RGH NEWS
धर्म

Makar Sankranti 2024: 14 या 15 कब है मकर संक्रांति, नोट करें सही डेट, मकर संक्रांति में जाने तिल के लड्डू के महत्व..

Makar Sankranti 2024 : हिंदू धर्म में नए साल का पहला पर्व मकर संक्रांति आता है. हिंदू धर्म में इस दिन का विशेष महत्व है. इस दिन दान-पुण्य करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है. इस पर्व को देश के अलग-अलग भागों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है जैसे उत्तरायण, पोंगल, खिचड़ी, आदि. हर साल की तरह इस साल भी मकर संक्राति की डेट को लेकर संशय है कि 14 या 15 जनवरी किस दिन मनाई जाएगी मकर संक्रांति. आपको बता दें कि साल 2024 में तिथि के अनुसार मकर संक्रांति 15 जनवरी 2024, सोमवार के दिन मनाई जाएगी. इस दिन कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं. इस दिन खासतौर पर गुड़ तिल के लड्डू और खिचड़ी खाने का महत्व है. तो चलिए जानते हैं संक्रांति पर बनाई जाने वाले रेसिपी.

कैसे बनाएं तिल गुड़ लड्डू रेसिपी-

Read more: इन 4 राशि वालों के लिए खास रहेगा साल का दूसरा दिन, खिल उठेगा भाग्य…

सामग्री-

गुड़
तिल
घी
इलाइची पाउडर
बादाम क्रश
काजू क्रश

 

 

 

विधि-

संक्रांति के लिए आप तिल गुड़ के लड्डू बना सकते हैं.

इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप एक पैन में तिल को डालकर भून लें

अब इन्हें एक तरफ ठंडा होने के लिए रख दें.
फिर गैस पर एक कड़ाही रखें उसमें घी डालकर गरम करें और गुड़ डालें और पूरी तरह पिघलने दें.

आंच को धीमा कर दें.
गुड़ पिघलने के बाद इसमें तिल, इलाइची पाउडर, क्रश बादाम और काजू डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.

अब गैस को बंद कर दें.
Makar Sankranti 2024  : मिश्रण के हल्का सा ठंडा होने के बाद हाथों को चिकना करके इससे लड्डू बनाएं. इन लड्डूओं को एयरटाइट कंटेनर में रखकर आप 15-20 दिन तक स्टोर कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button