देश
बड़ा हादसा: पिकनीक में जा रहे लोगों से भरी बस पलटी,30 से ज्यादा लोग घायल

Odisa News :भुवनेश्वर: ओडिशा के गजपति जिले में रविवार को तत्तापानी घाटी में बड़ा हादसा हो गया. पिकनीक में जा रहे लोगों से भरी बस पलटने से 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए. इनमें से कुछ की हालत गंभीर है.
Read more: नए साल में भी नहीं रुकी गाजा और इजरायल का जंग, हमास ने भी दागे मिसाइल…
जानकारी के मुताबिक ओडिशा के जाजपुर से करीब 60 लोग पिकनिक मनाने के लिए जिरांग और खसड़ा पर्यटन स्थल पर गए थे. इस बीच बस चालक ने नियंत्रण खो दिया जिससे बस पलट गई.
Odisa News : पुलिस और स्थानीय निवासियों ने पिकनिक मनाने वालों को बचाया और उन्हें दिगपहांडी अस्पताल पहुंचाया. पुलिस के मुताबिक हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 30 लोग घायल हो गए हैं.



