CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं आज से शुरू – RGH NEWS
शिक्षा

CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं आज से शुरू

Practical Exam 2024 Begins: नई दिल्ली: सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं. सीबीएसई बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं सोमवार, 1 जनवरी से शुरू हो रही हैं. केंद्रीय माध्यिमक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के सभी स्कूलों में कक्षा 10वीं, 12वीं के छात्र सीबीएसई प्रैक्टिकल परीक्षा 2024, इंटर्नल असिस्मेंट और प्रोजेक्ट के लिए जुटने लगे हैं. सीबीएसई बोर्ड 10वीं और कक्षा 12वीं दोनों कक्षाओं के छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं एक साथ हो रही हैं, जो 15 फरवरी 2024 तक आयोजित की जाएंगी. सीबीएसई स्कूलों में 2024 में 10वीं, 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा तीन सत्रों में होंगी. जिन स्कूलों में स्टूडेंट की संख्या 30 से ज्यादा है, वहां प्रैक्टिकल परीक्षा या प्रोजेक्ट मूल्यांकन एक दिन में दो या तीन सत्रों में आयोजित की जाएंगी.

Read more: Stock Market Today: नए साल के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की सपाट शुरुआत

Practical Exam 2024 Begins :सीबीएसई ने पहले ही स्कूलों को कक्षा 10वीं, 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षाओं की सारी तैयारी करने के निर्देश जारी कर दिए हैं. स्कूलों को लैब तैयार करने के लिए कहा दिया है.

Related Articles

Back to top button