CG ACCIDENT : न्यूईयर की रात दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की मौके पर मौत – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG ACCIDENT : न्यूईयर की रात दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की मौके पर मौत

Bilaspur News : बिलासपुर। जिले में न्यूईयर की रात दर्दनाक हादसा हुआ है. तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया. जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए है. यह

Read more: साल के पहले ही दिन मिली अच्छी खबर, कॉमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता

 

जानकारी के अनुसार, कोटा-रतनपुर मार्ग के अरपा पुल के पास देर रात करीब 1.30 बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार दी. हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कोटा थाना सहित 108 को सूचना दी.

 

Bilaspur News : जिसके बाद मृतक युवक के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया. मृतक का नाम नारायण सिंग खुसरो उम्र 35 वर्ष निवासी दानोखार थाना लोरमी बताया जा रहा है. वहीं मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

Related Articles

Back to top button