क्रिकेटर से शातिर ठग बना शख्स, ऋषभ पंत से की डेढ़ करोड़ की ठगी

Cricketer Mrinank Singh arrested: नई दिल्ली। मशहूर क्रिकेटर ऋषभ पंत को भला कौन नहीं जानता। पिछले साल आज के दिन यानि 30 दिसंबर को वे कार हादसे का शिकार हो गए थे। बता दें कि क्रिकेट के बाहर ऋषभ पंत काफी लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं। युवा खिलाड़ी लग्जरी कारों और महंगी घड़ियों के शौकीन रहे हैं, लेकिन यही शौक दो साल पहले उन पर भारी पड़ गया था। दरअसल, आईपीएल खेल चुके एक खिलाड़ी ने उनसे 1.6 करोड़ का चूना लगा दिया था, जिसे पुलिस ने एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया है।
दिल्ली की चाणक्यपुरी थाने की पुलिस ने मृणांक को एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया है। जिसके बाद क्रिकेटर से ठग बनने की पूरी कहानी सामने आ गई है। इंस्टाग्राम पर 40 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स रखने वाले इस ठग ने ऋषभ पंत के शौक का फायदा उठाया था, महंगी घड़ियों का झांसा देकर मृणांक ने उन्हें करोंड़ों का चूना लगा दिया। पंत ने धोखाधड़ी के मामले की शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी।
Read more: Raigarh News: छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा कोरोना का मरीज मिले आज रायगढ़ में, देखे कहां कितने मरीज मिले
बता दें कि मृणांक की ठगी के मामले में लिस्ट काफी लंबी है। पुलिस ने जब इस शातिर खिलाड़ी की ठगी कहानी निकाली तो कई करतूतें सामने आईं। आरोपी मृणांक की कई युवा मॉडल्स से जान-पहचान थी, इसके फोन में लड़कियों की कई वीडियो और फोटोज मिली हैं, आगे भी मामले की जांच जारी है। करोड़ों की ठगी करने के बाद आरोपी मृणांक हांग-कांग भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने एयरपोर्ट पर ही इसे गिरफ्तार कर लिया।
Cricketer Mrinank Singh arrested गौरतलब है कि मृणांक हरियाणा के लिए अंडर-19 क्रिकेट खेल चुका है। इसके अलावा आईपीएल में भी 4 साल तक सुर्खियां बटोरी थी। एक फेमस क्रिकेटर बनने का नाटक कर कई 5 स्टार होटलों से इस ठग ने लाखों का बिल भी नहीं पटाया और ऐशोआराम करता रहा है।



