रेलवे ट्रैक पर मिला युवक युवती का शव, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस..

Railway track dead body : खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शनिवार सुबह यानी 30 दिसंबर रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला है। धड़ से सिर और हाथ-पैर अलग थे। घायल हालत में एक किशोरी भी मिली। जिसका इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। मामला प्रेम प्रसंग में सुसाइड की आशंका जताई जा रही है। पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।
Read more: ओडिसा के IPS उत्कल रंजन साहू बने राजस्थान के नए DGP…
दरअसल, घटना मथेला स्टेशन के पास सुबह 6 बजे की बताई जा रही है। जहां रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला है। जिसमें धड़ से सिर और हाथ-पैर अलग थे। वहीं घटना स्थल पर घायल हालत में एक किशोरी भी मिली। जिसका दाहिना पैर कटा हुआ है। किशोरी का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

Railway track dead body : सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बतादें कि, शुरुआती जांच में पुलिस प्रेम प्रसंग में ट्रेन के आगे आकर सुसाइड की कोशिश बता रही है। जानकारी के अनुसार युवक की पहचान कुणाल वर्मा निवासी गणेश तलाई के रूप में हुई है। कुणाल दो बहनों के बीच इकलौता भाई था।



