
PM Modi Ayodhya Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10.50 बजे अयोध्या पहुंचेंगे. इसके बाद 11 बजे से धर्म पथ और राम पथ पर रोड शो करेंगे. 11.30 बजे अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे. 12.30 बजे महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट का निरीक्षण करेंगे. जबकि पीएम करीब एक बजे परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.
Read more: जनवरी में होगा Tesla का लॉन्च, सबसे पहले इस राज्य में बनेगा एलन मस्क की टेस्ला का पहला प्लांट…
सुरक्षा के सभी मानकों का पालन करते हुए सुरक्षा की व्यवस्था की गई है. पूरे रास्ते पर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है. सादे वर्दी में भी पुलिस बल पूरे जिले में तैनात हैं. यातायात की ऐसी व्यवस्था की गई है जिससे आम व्यक्ति प्रभावित ना हो और सुरक्षित तरीके से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी ले जाया जा सके.”
रामनगरी अयोध्या छावनी में तब्दील, पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था
PM Modi Ayodhya Visit :पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर रामनगरी अयोध्या छावनी में तब्दील हो गई है. सभी प्रमुख स्थलों पर SPG, NSG और एटीएस तैनात हैं. इसके अलावा 3 DIG, 17 SP, 40 ASP, 82 DSP की ड्यूटी लगी है. 90 पुलिस इंस्पेक्टर अलग-अलग प्वाइंट्स पर तैनात किए गए हैं. 14 कंपनी पीएसी और 6 कंपनी सीआरपीएफ की तैनात हुई हैं.



