लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया अग्रोहा धाम का लोकार्पण – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया अग्रोहा धाम का लोकार्पण

लिए आगे रहता है। अग्रोहा धाम का निर्माण भी इसका उदाहरण है। इसका उपयोग सभी समाज के लोग करेंगे। उन्होंने इसके लिए सभी ट्रस्टियों और दानवीरों को धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रायगढ़वासियों से मेरा अटूट संबंध रहा है। 20 साल तक आपने मुझे लोकसभा भेजा। आप लोगों के आशीर्वाद से मुझे मुख्यमंत्री के रूप में काम करने का अवसर मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां अस्पताल बनाने के लिए शासन की ओर से हर संभव सहयोग करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता से जो भी वायदे हमने मोदी की गारंटी के रूप में किया है, उसे पूरा करेंगे। इस ऐतिहासिक क्षण में रायगढ़वासियों से मिले स्नेह और सम्मान के लिए मुख्यमंत्री ने सभी का आभार जताया।

मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल समाज बहुत सेवाभावी है। यह बहुत अच्छा भवन बना है। गरीबों की पढ़ाई, शादी और इलाज की व्यवस्था भी करें तो और भी बढ़िया काम होगा। उन्होंने अग्रोहा धाम के निर्माण के लिए यहां के ट्रस्टियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी विकसित भारत बनाने की है। सरकार के साथ समाज मिलकर विकसित भारत के लिए काम करें। आप सभी के सहयोग से छत्तीसगढ़ अग्रणी राज्य बनेगा।

मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने अग्रोहा धाम के निर्माण के लिए अग्रवाल समाज को बधाई दी और कहा कि यह भवन रायगढ़वासियों के लिए काफी उपयोगी होगा। उन्होंने समाज सेवा के कार्यों में अग्रवाल समाज के लोगों की बढ़-चढ़कर भागीदारी की सराहना की और कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में रायगढ़ जिले के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री अमर अग्रवाल, पूर्व सांसद श्री नवीन जिंदल, विधायक श्री राजेश अग्रवाल, विधायक श्री संपत अग्रवाल, पूर्व मंत्री श्री कृष्ण कुमार गुप्ता एवं अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोपाल शरण गर्ग एवं अग्रवाल समाज के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button