रायगढ़ की धरा पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रथम आगमन पर स्वागत में उमड़ा जनसैलाब – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

रायगढ़ की धरा पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रथम आगमन पर स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

पर उतरी। रोड शो के दौरान ऐसा लगा मानों फूलों की पंखुड़ियां आसमान में तैर रही हैं। मुख्यमंत्री का काफिला धीरे-धीरे आगे बढ़ता रहा और चारों ओर स्वागत और अभिनंदन के नारे गूंजते रहेे। जगह-जगह लोक नर्तक दलों द्वारा करमा नृत्य की प्रस्तुति से पूरे माहौल में उत्साह और उमंग का वातावरण दिख रहा था।

 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
पूरे छत्तीसगढ़ सहित रायगढ़ के किसानों में भी धान बोनस मिलने की खुशी से उत्साह का माहौल है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी में किए गए वायदों, धान का दो वर्षाें का बकाया बोनस के भुगतान और समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी और धान का मूल्य प्रति क्विंटल 3100 रूपए देने के किसान हितैषी निर्णय के लिए रायगढ़ जिले के किसानों ने मुख्यमंत्री श्री साय को धान से तौलकर उनका अभिनंदन किया।  नागरिकों ने छत्तीसगढ़ की कमान संभालने के लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री साय पिछले दो दशकों से रायगढ़ लोकसभा के सांसद हैं और यहां के लोगों से उनकी गहरी आत्मीयता है। वे रायगढ़ निवासियों के सुख-दुख में सम्मिलित होते रहते हैं और दिल्ली तथा रायपुर दोनों ही जगहों में रायगढ़ की जनता के हितों की आवाज उठाते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button