छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल गृह जिले को देंगे विकास कार्यों की सौगात, करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन..

CG News  जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 28 दिसंबर को जशपुर जिले में करीब 111 करोड़ रूपये के कुल 182 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे. जिसमें लोकापर्ण के 53 कार्याें के लिए 32 करोड़ और भूमिपूजन के 129 कार्याें के लिए 78 करोड़ के कार्य शामिल है. इनमें जशपुर विधानसभा में 56 करोड़ के कुल 45 कार्य, कुनकुरी विधान सभा के 40 करोड़ 16 लाख के कुल 102 कार्य और पत्थलगांव विधानसभा के 13 करोड़ 50 लाख के कुल 35 कार्य शामिल हैं.

 

 

जशपुर विधानसभा के अंतर्गत इन विकास कार्यों का होगा लोकार्पण

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 6 कार्य.

ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग जशपुर के 2 कार्य.

कृषि विभाग के 3 कार्य.

नगरपालिका परिषद जशपुर के 1 कार्य.

अक्षय ऊर्जा विभाग के 3 कार्य और लोक निर्माण विभाग के 1 कार्य.

वि.या.लाईट मशीनरी नलकूप, गेट उप संभाग अम्बिकापुर के 1 एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कलयाण विभाग के 1 कार्य शामिल है.

Read more: शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के परिजनों ने मुख्यमंत्री से शहीद के प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में आने का किया आग्रह

 

जशपुर विधानसभा के अंतर्गत इन विकास कार्यों का होगा भूमिपूजन

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 5 कार्य.

ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग जशपुर के 1 कार्य.

जल संसाधन विभाग के 3 कार्य.

नगर पंचायत बगीचा के 10 कार्य.

लोक निर्माण विभाग के 4 कार्य.

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के 1 कार्य.

आदिवासी विकास विभाग के 2 और छ.ग. गृह निर्माण मण्डल का 1 कार्य शामिल हैं.

 

 

कुनकुरी विधानसभा के अंतर्गत इन विकास कार्यों का होगा लोकार्पण

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 21 कार्य.

छ.ग. ग्रामीण सड़क विकास अभि. जशपुर के 1 कार्य.

अक्षय ऊर्जा विभाग के 2 कार्य.

नगर पंचायत कुनकुरी के 1 कार्य.

लोक निर्माण विभाग के 1 कार्य और आदिवासी विकास विभाग के 1 कार्य शामिल हैं.

कुनकुरी विधानसभा के अंतर्गत इन विकास कार्यों का होगा भूमिपूजन

अक्षय ऊर्जा के 1 कार्य.

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के 66 कार्य.

लोक निर्माण विभाग के 1 कार्य.

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के 4 कार्य और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के 3 कार्य शामिल है.

 

पत्थलगांव विधानसभा के अंतर्गत इन विकास कार्यों का होगा लोकार्पण

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 3 कार्य.

कृषि विभाग के 2 कार्य.

अक्षय ऊर्जा विभाग के 2 कार्य एवं नगर पंचायत पत्थलगांव का 1 कार्य शामिल हैं.

CG News  : पत्थलगांव विधानसभा के अंतर्गत इन विकास कार्यों का होगा भूमिपूजन

कृषि विभाग के 1 कार्य

अक्षय ऊर्जा विभाग के 1 कार्य.

नगर पंचायत पत्थलगांव के 13 कार्य.

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का 1 कार्य शामिल हैं.

Related Articles

Back to top button