घर से लापता हुआ नाबालिग: फिरौती के लिए सऊदी अरब के नंबर से आया फोन..

Minor missing from home : ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक नाबालिग घर से लापता हो गया. जिसके बाद सऊदी अरब के नंबर से फिरौती के लिए फोन आया. हालांकि नाबालिग अहमदाबाद से दस्तयाब कर लिया गया है. फिलहाल पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है.
Read more: धान बोनस मिलने की खुशी से चारो ओर उत्साह का माहौल
दरअसल, पूरा मामला ग्वालियर थाना क्षेत्र का है. जहां एक 16 साल का नाबालिक पिता की डांट से नाराज होकर घर छोड़कर भाग गया. गुमशुदगी की सूचना पर पिता ने 25 हज़ार का इनाम घोषित किया था. जिसको लेकर एक सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था. पिता ने सोशल मीडिया पर इनाम की पोस्ट डाली तो ठग सक्रिय हो गए.
बताया जा रहा है कि पिता के मोबाइल पर सऊदी अरब नंबर से फोन आने लगे और बेटे के किडनैप का दावा कर अकाउंट में दो लाख रुपए डालने की धमकियां मिली. जिसके बाद परिजनों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज़ कराई थी.
Minor missing from home : मामले की जांच में जुटी पुलिस तो पता चला कि नाबालिग छात्र की शहर में अंतिम लोकेशन स्टेशन के CCTV में कैद हुई थी. ट्रेन में चढ़ने के आधार पर पुलिस अहमदबाद पहुंची थी. पुलिस ने गुजरात के अहमदाबाद से नाबालिग छात्र को बरामद कर लिया.



