व्यक्ति ने कर दी दलित परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग,जानें पूरा माजरा.. – RGH NEWS
देश

व्यक्ति ने कर दी दलित परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग,जानें पूरा माजरा..

Firing on uncle and nephew in Banda : बांदा। बांदा जिले में अतर्रा थाना क्षेत्र के डाडिन पुरवा में खेत की नाली को लेकर विवाद में एक व्यक्ति ने दलित समुदाय के एक अधेड़ व्यक्ति और उसके नाबालिग भतीजे को गोली मारकर घायल कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

read more: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने की मुलाकात

अतर्रा क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) जियाउद्दीन अहमद ने रविवार को बताया कि शनिवार शाम करीब छह बजे डाडिन पुरवा (भुजवन पुरवा) में खेत की नाली को लेकर विवाद के दौरान रिंकू त्रिपाठी ने दलित समुदाय के राजा भइया (40) और उसके नाबालिग भतीजे विपिन (17) को तमंचे से गोली मारकर घायल कर दिया। उनके अनुसार इस सिलसिले नामजद मामला दर्ज कर घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

read more: CG NEWS: सड़क पार करते वक्त दर्दनाक हादसा,ट्रक ने महिला को 50 मीटर घसीटा,पिछले पहिये में फंसी लाश

Firing on uncle and nephew in Banda : उन्होंने बताया कि फिलहाल नामजद अभियुक्त फरार है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। पीड़ित परिवार के सदस्य अशोक ने आरोप लगाया कि रिंकू ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाई , लेकिन पुलिस ने तहरीर में तमंचे से गोली चलाने की बात लिखी है। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सुनील कुमार कौशल ने बताया कि घायल चाचा-भतीजे के पैरों में गोली लगी है।

 

 

Related Articles

Back to top button