छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG NEWS: सड़क पार करते वक्त दर्दनाक हादसा,ट्रक ने महिला को 50 मीटर घसीटा,पिछले पहिये में फंसी लाश

CG NEWS: राजधानी रायपुर के संतोषी नगर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। एक 14 चक्का ट्रक ने महिला को सड़क पर 50 मीटर तक घसीट दिया। जिससे बुरी तरह जख्मी महिला की मौके पर ही मौत हो गई। ये हादसा महिला के सड़क पार करने के वक्त हुआ। फिलहाल टिकरापारा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मृतक महिला की अब तक पहचान नही हो पाई है।

read more: नक्सली घटनाओं को लेकर सीएम विष्णुदेव साय का बड़ा फैसला…

CG NEWS: जानकारी के मुताबिक रायपुर के संतोषी नगर इलाके में पुराना धमतरी रोड में सुभम के मार्ट के पास रोड क्रॉस कर रही महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया, इस हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की खबर लगते ही आस-पास लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई. वहीं दुर्घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है. हादसा इतना दर्दनाक था कि महिला का शरीर क्षत-विक्षत हो गया है. महिला की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button