छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

नक्सली हमले में CRPF के सब इंस्पेक्टर शहीद

Cg News छत्तीसगढ़ के सुकमा में रविवार सुबह नक्सलियों के हमले में CRPF के SI शहीद हो गए हैं, जबकि एक जवान घायल है। बताया जा रहा है कि, बेदरे कैंप से जवान बाजार की तरफ सर्चिंग के लिए निकले थे, इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने हमला कर दिया है। मामला जगरगुंडा थाना क्षेत्र का है। चार दिन में जवानों पर ये तीसरा नक्सली हमला है, जिसमें जवान की शहादत हुई है।

 

जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 7 बजे बेदरे गांव स्थित CRPF 165वीं बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले थे। बाजार होते हुए जवान उर्सांगल की तरफ सर्चिंग कर रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। हालांकि, समय रहते जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

करीब आधे घंटे तक दोनों तरफ से जबरदस्त गोलीबारी हुई। इस मुठभेड़ में नक्सलियों की गोली लगने से CRPF के SI सुधाकर रेड्डी शहीद हो गए, जबकि एक अन्य जवान रामू को गोली लगी है। वह गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि साथी जवान उसे कैंप लेकर पहुंचे हैं। यहां प्राथमिक उपचार के बाद एयरलिफ्ट के माध्यम से रायपुर लेजाने की तैयारी की जा रही है।

Read more: छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के लोगो ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात

4 संदिग्ध पकड़े गए
मुठभेड़ रुकने के बाद जवानों ने इलाके की सर्चिंग की। इस दौरान घटना स्थल से 4 संदिग्धों को भी पकड़ा गया है। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना स्थल की सर्चिंग भी जारी है।

कांकेर और नारायणपुर IED ब्लास्ट में शहीद हुए जवान

इससे पहले गुरुवार को कांकेर में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया था। इसमें BSF के हेड कॉन्स्टेबल अखिलेश राय (45) शहीद हो गए थे। इससे ठीक एक दिन पहले बुधवार को भी राज्य के नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने सुरक्षाकर्मियों की एक टीम पर हमला कर IED विस्फोट किया था। इसमें सीएएफ जवान शहीद हो गए और एक अन्य जवान घायल हुआ था।

सुकमा में 4 दिन में 6 जवान घायल

Cg News: सुकमा जिले के सालातोंग में पिछले 4 दिनों में अलग-अलग IED ब्लास्ट में कुल 6 जवान घायल हुए हैं। यहां 11 दिसंबर को IED ब्लास्ट हुआ था, जिसमें शुरुआत में 2 जवानों के घायल होने की खबर आई थी। इन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया था। हालांकि, बाद में पता चला था कि 2 और जवान घायल हैं। उन्हें केवल मामूली चोट आई थी। इसके बाद आज 12 दिसंबर को एक और IED ब्लास्ट हुआ और इसकी चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया।

Related Articles

Back to top button