देश

होटल में हो रहा था जिस्म का सौदा, WhatsApp पर ग्राहकों को एजेंट भेजता था फोटो, फिर…

Sex Racket. रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. एक महिला अपनी 17 साल की नतिनी को देह व्यापार की दलदल में धकेल दिया. एक होटल किशोरी को पुलिस ने छुड़ाया है. बताया जा रहा है कि एजेंट ग्राहकों को व्हाट्सएप पर फोटो भेजता था. इसके बाद ऑन डिमांड लेकर जाता था. किशोरी को होटलों में भेजने पर नानी पैसा लेती थी. एजेंट ऑटो चालक है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एजेंट, नानी और ग्राहक को जेल भेज दिया है

Read more: साउथ की ये स्टार्स अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के लिए करते हैं करोड़ों में चार्ज

देह व्यापार का मामला आगरा के ताजगंज स्थित गांव करबना का है. गुरुवार रात को होटल अंश पैलेस से एक किशोरी को मुक्त कराई गई. एसीपी कोतवाली डॉ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि होटल से मुक्त कराई गई किशोरी वर्ष 2019 में मुरादाबाद के रेड लाइट एरिया से मुक्त कराई गई थी. उसे आश्रय गृह में रखा गया था. वहां से उसे नानी ले आई थी. उन्होंने लिखकर दिया था कि वह अब बेटी को देह व्यापार में नहीं जाने देगी. लेकिन, अब फिर से किशोरी से देह व्यापार कराया जा रहा था.

Read more: Raigarh News: लापता किशोर बालिका की खोजबीन में झारखंड पहुंची चक्रधरनगर पुलिस

Sex Racket होटल से गोपालपुरा, शमसाबाद निवासी डूंगर उर्फ भोला, तुलसी नगर (ताजगंज) निवासी बलवीर और किशोरी की नानी को पकड़ा था. वहीं होटल संचालक रामकुमार यादव फरार है. मामले में चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. बलवीर ग्राहक है. थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि भोला ऑटो चालक है. पूछताछ में उसने बताया कि उसने मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर डाल रखा है. ग्राहक कॉल करते हैं. वह ग्राहक की मांग के हिसाब से व्हाट्सएप पर फोटो भेज देता है. सौदा तय होने पर किशोरी को लेकर जाता था. उसे कमीशन के रूप में रकम मिलती थी.

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button