Raigarh News: छाल में जवानों को लोगों ने लाठी-डंडों से पीटा..देखे EXCLUSIVE VIDEO

Raigarh News: रायगढ़ जिले के खरसिया विधानसभा क्षेत्र में त्रिपुरा राइफल्स के जवानों की ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। छाल क्षेत्र में एसईसीएल बाईपास मार्ग से एंट्री कर रहे भारी वाहनों को रोकने से लोग नाराज थे। इसी बात को शुक्रवार दोपहर जवानों-ग्रामीणों के बीच विवाद में मारपीट हो गई। लोगों की माने तो फोर्स ने इस दौरान फायरिंग भी की। जिसके के बाद उन्होंने जवानों पर पथराव कर दिया। जिसमें कुछ ग्रामीण और जवान घायल हो गए।
स्थानीय लोगों के मुताबिक छाल पुलिस को एसईसीएल प्रबंधन की ओर से बाईपास मार्ग को बंद करवाने के लिए कई बार शिकायत की गई थी। बावजूद इस पर ध्यान नहीं देने के कारण ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया। फिलहाल एसईसीएल बाईपास की एंट्री और एग्जिट गेट बंद है, जिससे सड़क पर सैंकड़ों की तादाद में गाड़ियों की कतार लग गई हैं। लोडिंग डेट दोनों तरफ से बंद है।
पुलिस मौके पर पहुंची
बताया जा रहा है कि इस घटना की जानकारी मिलते ही छाल पुलिस के अलावा खरसिया पुलिस मौके पर पहुंची। विवाद को सुलझाने की कोशिश की गई। ग्रामीणों को समझाइश दी गई है। फिलहाल तनाव की स्थिति है। पुलिस और ग्रामीण मौके पर हैं।
Read more: Raigarh News: ग्राम एकताल में चक्रधरनगर पुलिस ने लगाया “पुलिस जन चौपाल”
Raigarh News: छाल थाना प्रभारी तीर्थनाथ त्रिपाठी का कहना है कि सूचना मिली थी कि CIF और ग्रामीणों के बीच विवाद हुआ है। मौके पर पहुंचकर जांच कर रहा हूं। जांच के बाद ही कुछ कह पाउंगा। मामले की जांच की जा रही है।



