Raigarh News: पत्नी को आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के अपराध में कोतरारोड़ पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: पत्नी को आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के अपराध में कोतरारोड़ पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Raigarh News *रायगढ़* । कोतरारोड़ पुलिस ने महिला के फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच पर महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले उसके पति को गिरफ्तार कर रिमांड बाद जेल भेजा गया है । बीते अक्टूबर माह में ग्राम नंदेली की महिला हेमलता यादव (22 वर्ष) द्वारा घर से बिना बताये निकल कर गांव के बाहर बबूल पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी ।

Read more: Raigarh News: विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के सफल क्रियान्वयन हेतु कार्ययोजना अनुसार करें कार्य-सीईओ जिला पंचायत जितेन्दर यादव

घटना के संबंध में मृतिका का पति जयलाल सारथी निवासी नंदेली थाना कोतरारोड़ के द्वारा दिनांक 19.10.2023 को थाना कोतरारोड़ में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी पत्नि मृतिका हेमलता यादव निवासी अमलडीहा के साथ 06 माह पहले प्रेम संबंध होने से प्रेम विवाह कर पत्नि बनाकर अपने साथ घर में रखा था । 02 महीने पहले हेमलता यादव का तबियत खराब होने से अस्पताल में भर्ती करवाकर ईलाज करवाया, पत्नि हेमलता कुछ दिन मायके में रहने कहने पर ससुराल अमलडिहा छोड़कर आया था । रक्षाबंधन के दिन हेमलता वापस नंदेली उसके आ गई थी । दिनांक 18.11.2023 की रात्रि हेमलता नाराज हो घर से कहीं चली गई, दूसरे दिन दिनांक 19.11.23 को गाँव के महतमुडा खेत के बबूल के पेड़ में फांसी लगा हेमलता यादव का शव मिला । कोतरारोड़ पुलिस द्वारा मर्ग कायम किया गया, मर्ग जांच पंचनामा कार्यवाही नायब तहसीलदार रायगढ़ द्वारा किया गया और गवाहों से पूछताछ कर कथन ली जिसमें गवाह बताये कि मृतिका हेमलता यादव, जयलाल सारथी से प्रेम विवाह की थी, जयलाल सारथी उसे 02 बार पहले भी जहर पीलाया था जिस कारण हेमलता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था । जयलाल सारथी की पहली पत्नी से 05 बच्चे हैं 04 की शादी हो चुकी है 01 अविवाहित है ।

Read more: Raigarh News: विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के सफल क्रियान्वयन हेतु कार्ययोजना अनुसार करें कार्य-सीईओ जिला पंचायत जितेन्दर यादव

Raigarh News: जयलाल सारथी द्वारा हेमलता को झगड़ा मारपीट कर खाना पीना नहीं देता था और एक अन्य युवती को साथ रखूंगा कहता था । इसी कारण हेमलता प्रताडित होकर पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । मर्ग जांच पर दिनांक 13.12.2023 को आरोपित जयलाल सारथी पिता स्व नारायण सारथी उम्र 46 साल निवासी नंदेली थाना कोतरारोड़ पर धारा 306 भादवि के तहत अपराध कायम कर आरोपी जयंती उर्फ जयलाल सारथी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया, जहां जेल वारंट पर आरोपी को जेल दाखिल किया गया है ।

Related Articles

Back to top button