दूसरी महिला के साथ रंगरलियां मना रहे थे नेताजी, तभी पुलिस लेकर पहुंची पत्नी, और फिर… – RGH NEWS
देश

दूसरी महिला के साथ रंगरलियां मना रहे थे नेताजी, तभी पुलिस लेकर पहुंची पत्नी, और फिर…

Netaji Caught Red Handed with Girlfriend कई नेताओं के सफेद कुर्ते के पीछे एक काला चेहरा छिपा होता है जो कई बार बेनकाब हो जाता है। उत्तर प्रदेश में ऐसे ही एक नेता को पुलिस की मौजूदगी में उन्हीं की पत्नी ने बेनकाब कर दिया है। हालांकि नेताजी की पत्नी के ये मनसूबा कामयाब नहीं हुआ क्योंकि अंदर से बंद दरवाजा खुला ही नहीं। परेशान होकर पुलिस भी लौट गई, जिसके बाद नेताजी की पत्नी घर के बाहर धरने पर बैठी रही।

दरअसल मैनपुरी के घिरौर के रहने वाले एक कारोबारी ने अपनी बेटी की शादी साल 2018 में सपा नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख से की थी। महिला ने पुलिस को बताया कि पति का कोल्ड स्टोरेज के साथ ही कई स्कूलों का संचालन भी करते हैं। उनकी डेढ़ साल की बेटी है। पति दवा लेने और कारोबार के सिलसिले में अकसर आगरा आया करते हैं। उसे पहले उन पर शक नहीं था लेकिन धीरे-धीरे पति का व्यवहार बदलने लगा। ससुराल में उसका उत्पीड़न शुरू हो गया। पति उससे झूठ बोलने लगे।

Read more : पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल,SP ने किए थोक में तबादले

महिला ने बताया कि यह देख उसने खुद ही छानबीन शुरू की। तब पता लगाया कि पति का मथुरा की रहने वाली एक युवती से अवैध संबंध हैं। पति ने आगरा में किराए पर फ्लैट ले रखा है। प्रेमिका के साथ वहां रहते हैं। प्रेमिका को आगरा में पत्नी का दर्जा दिया है। महिला के मुताबिक दो दिन पहले पति आगरा आए थे। उसे जानकारी हुई कि पति प्रेमिका के साथ रह रहे हैं। तु उसने मायके वालों के साथ आगरा के ताजगंज के एकता चौकी क्षेत्र में अंसल एमराल्ड हाइट्स अपार्टमेंट आ गई। वहां की पार्किंग में पति की दोनों गाड़ियां खड़ी मिलीं। गार्ड से उसने पता किया कि जिसकी गाड़ी हैं वह किस फ्लैट में रहता है। फिर फ्लैट नंबर पता चलने पर वह ऊपर आ गई। दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई दरवाजा नहीं खोल रहा है।

Netaji Caught Red Handed with Girlfriend महिला ने 112 नंबर पर फोन किया। दो बार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भी दरवाजा खटखटाया लेकिन नहीं खुला। पुलिस यह कहकर वापस लौट गई कि अंदर कोई अपराधी नहीं है जो पुलिस दरवाजा तोड़ दे। महिला ने शाम को दोबारा फोन किया, पुलिस पहुंची लेकिन कुछ देर रुककर वापस लौट आई। पुलिस ने सोसाइटी वालों से संपर्क किया है। सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। फ्लैट में महिला का पति अपनी प्रेमिका के साथ है पहले इसकी पुष्टि की जाएगी। उसके बाद दरवाजा खुलवाने के प्रयास किए जाएंगे।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button