रेलवे के रिटायर्ड कर्मचार‍ियों के ल‍िए पेंशन को लेकर आया बड़ा अपडेट – RGH NEWS
बिजनेस

रेलवे के रिटायर्ड कर्मचार‍ियों के ल‍िए पेंशन को लेकर आया बड़ा अपडेट

Railway Pension Big Update: क्या आप भी रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी हैं या आपका कोई पार‍िवार‍िक सदस्‍य रेलवे से र‍िटायर है, तो ये जानकारी आपके काम आ सकती है। दरअसल, र‍िजर्व बैंक ऑफ इंड‍िया (RBI) ने बंधन बैंक को र‍िटायर्ड रेलवे कर्मचारियों को पेंशन देने के लिए ऑथराइज क‍िया है। प्राइवेट सेक्‍टर के बंधन बैंक की तरफ से जारी बयान के अनुसार, पेंशन संवितरण प्रक्रिया को संचालित करने के लिए बैंक जल्द ही अपने स‍िस्‍टम को रेल मंत्रालय के साथ एकीकृत करेगा।

रेलवे के रिटायर्ड कर्मचार‍ि

RBI की इस मंजूरी से बैंक को देशभर में रेलवे के 17 रीजनल ऑफ‍िस और आठ प्रोडक्‍शन यून‍िट के हर साल करीब 50 हजार र‍िटायर्ड लोगों तक पहुंच म‍िलेगी। बंधन बैंक में गवर्नमेंट बिजनेस के प्रमुख देबराज सहा ने कहा, कि भारतीय रेलवे देश के सबसे बड़े एम्‍पलायर में से एक है। इससे पेंशनर्स को बैंक की तरफ से दी जाने वाली प्रतिस्पर्धी दरों और अन्‍य सुव‍िधाओं को लेने में म‍दद म‍िलेगी। RBI ने बंधन बैंक को रेल मंत्रालय की तरफ से ई-पीपीओ के माध्यम से पेंशन वितरित करने के लिए अधिकृत किया है। इससे बंधन बैंक को रेल मंत्रालय के सभी पूर्व कर्मचारियों को पेंशन देने की अनुमति देगा।

read more: पंच से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक श्री विष्णुदेव साय का राजनीतिक सफर

तिमाही में जोड़े गए करी‍ब 10 लाख ग्राहक 

Railway Pension Big Update: बता दें कि स‍ितंबर में खत्‍म हुई त‍िमाही में बंधन बैंक का शुद्ध लाभ तीन गुना से ज्‍यादा बढ़कर 721 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले वर्ष की समान अवधि में 209 करोड़ रुपये के मुकाबले नेट प्रॉफ‍िट में 245% की वृद्धि हुई। वहीं, बैंक की तरफ से चालू तिमाही में करी‍ब 10 लाख ग्राहक जोड़े गए। इसके साथ ही बैंक के ग्राहकों की संख्या बढ़कर 3.17 करोड़ हो गई है। 30 सितंबर, 2023 को बैंक के 6200 से ज्‍यादा आउटलेट थे। बैंक‍िंग नेटवर्क में 1621 ब्रांच और 4,598 बैंकिंग यून‍िट शामिल हैं।

 

 

Related Articles

Back to top button