देश

संसद में स्मोक अटैक का कौन है मास्टरमाइंड?

Parliament News: संसद में स्मोक अटैक मामले में अब गृह मंत्रालय हरकत में आ गया है. गृह मंत्रालय ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं. सीआरपीएफ के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह के अगुआई में एक जांच समिति गठित की गई है, जिसमें विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के सदस्य और एक्सपर्ट्स शामिल हैं. जांच समिति संसद की सुरक्षा में सेंध के कारणों की जांच करने के साथ-साथ सुरक्षा खामियों की पहचान करेगी. साथ ही आगे की कार्रवाई की सिफारिश करेगी. समिति जल्द से जल्द संसद में सुरक्षा में सुधार के सुझावों सहित सिफारिशों के साथ अपनी रिपोर्ट सौंपेगी.

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button