अब छत्तीसगढ़ में नेता प्रतिपक्ष होंगे यह, विधायक दल की बैठक में बनी सहमति – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

अब छत्तीसगढ़ में नेता प्रतिपक्ष होंगे यह, विधायक दल की बैठक में बनी सहमति

CG NEWS रायपुर. छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आज आयोजित हुई. विधानसभा चुनाव में हार के बाद कोषाध्यक्ष अजय माकन और प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा विधायकों के साथ विस्तारपूर्वक समीक्षा की. वहीं नेता-प्रतिपक्ष और उपनेता प्रतिपक्ष के लिए भी विधायकों से रायशुमारी की गई. कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, विधायक दल की बैठक में नेता प्रतिपक्ष के लिए डॉ. चरणदास महंत के नाम पर सभी ने एक स्वर में सहमति जताई है. ऐसा यह माना जा रहा है कि, सदन में बतौर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत को देखा जा सकता है. साथ ही उपनेता प्रतिपक्ष के लिए आदिवासी चेहरे पर सहमति बन सकती है. हालांकि अभी किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

विधायकों के साथ वन टू वन चर्चा

कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित की गई बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और कोषाध्यक्ष अजय माकन ने सभी विधायकों से वन टू वन चर्चा की है. इस बैठक के ज़रिए विधायकों की नाराजगी दूर करने की कोशिश की गई है. साथ ही मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए. साथ ही लोकसभा में एकजुटता से काम करने की बात कही गई है. विधायकों से लंबी चर्चा के बाद कोषाध्यक्ष और प्रभारी ने रिपोर्ट तैयार की है. जिसे आलाकमान को सौंपी जाएगी.

Read more: Urfi Javed ने बिना कपड़ों के कैमरे के सामने दिए सेक्सी पोज

दिल्ली आलाकमान में बैठक के बाद आज पहली विधायक दल की बैठक बुलाई गई, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव समेत रवींद्र चौबे, ताम्रध्वज साहू, शिव डहरिया, जय सिंह अग्रवाल, अनिला भेड़िया शामिल हुए. इस बैठक से सभी बड़े चेहरों को वापस एकजुट करने का प्रयास किया जा रहा है.

CG NEWS कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि, नवनिर्वाचित विधायकों के साथ चर्चा हुई है. विधायकों ने सर्व सहमति से आलाकमान को नेता प्रतिपक्ष चुनने की ज़िम्मेदारी दी है. विधायकों से एक-एक कर बातचीत की गई. पूरी रिपोर्ट तैयार कर हाईकमान के पास सौपी जाएगी.

 

Related Articles

Back to top button