देश

राजस्थान में भी BJP ने चौंकाया, अब ये होंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में चुना गया नेता

Rajasthan CM: राजस्थान को नया मुख्यमंत्री मिल गया है. भाजपा ने भजनलाल शर्मा को राज्य की कमान सौंपी है. छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की तरह भाजपा ने राजस्थान में भी सीएम पद के लिए अपने फैसले से सभी को चौंका दिया. यहां भी सियासी पंडितों के सारे अनुमान धरे के धरे रह गए. विधायक दल की बैठक में इनके नाम पर मुहर लगा दी गई है.

भजनलाल शर्मा
भजनलाल शर्मा

read more: राज्यपाल श्री हरिचंदन से नामित मुख्यमंत्री श्री साय ने की सौजन्य भेंट

बता दें कि राजस्थान में भाजपा ने केंद्रीय नेतृत्व ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडेय को राजस्थान का पर्यवेक्षक बनाया था. जिन्होंने मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया है. बैठक के लिए सभी विधायकों को 1 बजे भाजपा के जयपुर कार्यालय बुलाया गया था.

Rajasthan CM: मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की तरह यहां भी पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया को एक पर्ची दे दी गई थी और उसी पर्ची से वसुंधरा राजे सिंधिया ने भजन लाल शर्मा के नाम निकलकर सामने आया।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button