छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: चलती बस में लगी आग खिड़की से कूदकर लोगों ने बचाई जान, करीब 60 यात्री थे सवार.. देखें EXCLUSIVE वीडियो…

 

Cg News: कोंडागांव जिले में मंगलवार तड़के करीब साढ़े 3-4 बजे चलती बस में आग लग गई। कुछ यात्री जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे, जिससे उन्हें चोट लगी है। घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। यात्री बस जगदलपुर से रायपुर जा रही थी। बस में करीब 60 यात्री सवार थे। मामला केशकाल थाना क्षेत्र का है।

 

जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर से रायपुर के लिए निकली महेंद्रा ट्रैवल्स की बस केशकाल नेशनल हाईवे-30 पर पहुंची, तभी उसमें अचानक आग लग गई। सभी यात्री जल्दी से बस से बाहर निकले, लेकिन इनमें से कुछ लोग खिड़की से कूदकर घायल हो गए हैं। इन्हें केशकाल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

मंगलवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे बीच सड़क पर जलती रही बस। - Dainik Bhaskar

चलती बस में आग लगने से मची अफरातफरी

इधर चलती बस में आग लगने से मौके पर अफरातफरी मच गई। यात्रियों को अपना सामान तक बाहर निकालने का समय नहीं मिल सका, इसकी वजह से सभी यात्रियों का सामान जलकर खाक हो गया है। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आग कैसे लगी, इस बात की जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है।

बस पूरी तरह से जलकर खाक

Cg News वहीं आग से बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि पुलिस ने शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई है। सभी यात्रियों को दूसरे साधन से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया है।

 

 

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button