Cg News: स्टार्ट करते ही स्कूटी में लगी आग, मचा हड़कंप – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: स्टार्ट करते ही स्कूटी में लगी आग, मचा हड़कंप

सक्ती. जिले में देखते ही देखते एक स्कूटी आग के गोले में तब्दील हो गई. गाड़ी में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना के वक्त वहां मौजूद लोगों ने तत्काल पानी डालकर आग पर काबू पाया. पूरी घटना सक्ती थाना क्षेत्र के अचानकपुर गांव की बताई जा रही है. घटना का वीडियो में वायरल हो रहा है.

बता दें कि, इलेक्ट्रिक स्कूटी को स्टार्ट करते ही अचानक धू-धू कर जल उठी. हालांकि, वहां मौजूद लोगों ने पानी डालकर आग बुझा दी. घटना को लेकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि, 2 दिनों से हो रही बारिश की वजह से शॉर्ट सर्किट होने की वजह से ये हादसा हुआ होगा. हालांकि अब तक आगे लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है.

Related Articles

Back to top button