रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: थाना छाल पुलिस द्वारा नकबजनी के 02 साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

Raigarh News ● *थाना छाल* – श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय रायगढ़ के आदेशानुसार, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय रायगढ़, श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी महोदय खरसिया के निर्देशन में दिनांक 05/12/2023 को थाना छाल प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के द्वारा टीम बनाकर अपराध क्रमांक 310/2021, धारा 457, 380, 34 भादवि. के फरार आरोपी विनोद रोहिदास पिता गोकुल रोहिदास उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम बस्ती बाराद्वार, थाना बाराद्वार, जिला सक्ती को बाराद्वार के चोरी के प्रकरण में जिला उप जेल सक्ती में निरूद्ध होने की जानकारी मिलने पर आरोपी विनोद कुमार रोहिदास का Jmfc न्यायालय रायगढ़ से 01 दिवस का प्रोटेक्शन वारंट/पुलिस रिमांड प्राप्त कर दिनांक 06/12/2023 को आरोपी के कब्जे से चांदी के जेवरात पायल एवं बाजूबंद जुमला कीमती 5500 रुपया को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तारी कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में मुख्य भूमिका थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, उपनिरीक्षक मदन पाटले, प्रधान आरक्षक 87 छबिलाल पटेल, आरक्षक 739 गोविंद बनर्जी, आरक्षक 232 राजाराम राठिया की रही है।

Raigarh news
Raigarh news

ख़बर शेयर करें:

Back to top button