कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष ने बुलाई बैठक,कांग्रेसियों ने जिम्मेदारों पर बैठक में लगाए आरोप

Raigarh News: जिले की तीन सीटों पर जीत हासिल करने के बाद रायगढ़ में मिली करारी हार से कांग्रेसी खेमे में हलचल है। कहां चूक हो गई, क्या अच्छा रहा, इसकी समीक्षा के लिए जिला कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने मंगलवार को बैठक बुलाई थी। बैठक में पूर्व विधायक प्रकाश नायक के साथ ही नगर निगम में कांग्रेस के पार्षद, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई आदि के पदाधिकारी इकट्ठा हुए। समीक्षा बैठक में कई कार्यकर्ता और सदस्य भावुक हुए।
समीक्षा बैठक हंगामेदार रही। हालांकि जिला अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने कहा बैठक में कोई हंगामा नहीं हुआ, सदस्यों ने अपनी बात कही। सभी ने मेहनत की उसके बाद भी अप्रत्याशित परिणाम आया। बैठक शुरू होने से पहले ही शाखा यादव ने सभी लोगों से कहा कि समीक्षा में हार के वजहों पर बात करें, कोई किसी पर निजी आरोप न लगाए।
read more: महादेव सट्टा ऐप केस, आरोपी के पिता ने किया सुसाइड
Raigarh News:बैठक शुरू होने के थोड़ी देर बाद ही हंगामा शुरू हो गया । पार्षद रुक्मणी साहू (ननकी नोनी) ने अपने क्षेत्र में चुनाव प्रबंधन को लेकर शिकायत की। वहीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चौहान ने आरोप लगाया कि रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र में चुनाव का प्रबंधन ठीक से नहीं हुआ। चुनाव संचालकों ने उन्हें कोई जिम्मेदारी ही नहीं दी। उन्होंने जो भी काम किया, अपने स्तर से किया। रानी ने कहा, यदि किसी ने काम दिया हो और मैंने नहीं किया तो बताएं मैं इस्तीफा दे दूंगी, नहीं जो इतनी बड़ी हार के जिम्मेदार हैं वो इस्तीफा दें। उल्लेखनीय है कि जूटमिल के भाजपा प्रभाव वाले दो बूथों में कांग्रेस को लीड मिली है।



