भोजन छोड़ अचानक दवाई लेने के नाम से घर से निकला था युवक....फिर हो गया लापता,एक दिन बाद जंगल में मिली लाश – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

भोजन छोड़ अचानक दवाई लेने के नाम से घर से निकला था युवक….फिर हो गया लापता,एक दिन बाद जंगल में मिली लाश

Crime News खैरागढ़। सोमवार देर रात जिले के गातापार क्षेत्र के अंतर्गत टिंगमाली से प्रधानपठ जाने वाले मार्ग के जंगल में एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. इसकी सूचना ने बाद मौके पर पहुंची गातापार जंगल थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को खैरागढ़ के सिविल अस्पताल लेकर गई जहां उसकी शिनाख्त मध्यप्रदेश के पन्ना जिला के बृजेश सिंह के रूप में हुई.

गातापार जंगल के थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने बताया कि मृतक कृषि संबंधी उत्पाद बिक्री का काम खैरागढ़ में करता था और गातापार के रश्मि देवी नगर में रहता था. मृतक के परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक बृजेश सिंह मतगणना वाली रात लगभग 9 बजे भोजन छोड़ अचानक दवाई लेने के नाम से घर से निकला था लेकिन वो घर वापस नहीं आया. जिसके बाद सोमवार रात गातापार थाना क्षेत्र में बृजेश का शव और उसकी बाइक पुलिस को मिली.

read more: नहर में एंबुलेंस गिरने से डॉक्टर की मौत

Crime News: मृतक के सर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं जिससे प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. वहीं पूरे मामले में अब पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है.

 

 

 

Related Articles

Back to top button