कांग्रेस ने जिन 22 विधायकों के टिकट काटे...उनमें से 15 सीटों पर हारी... देखें पूरी समीकरण – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

कांग्रेस ने जिन 22 विधायकों के टिकट काटे…उनमें से 15 सीटों पर हारी… देखें पूरी समीकरण

विधायकों का टिकट काटना कांग्रेस को भारी पड़ गया। कांग्रेस ने जिन 22 विधायकों के टिकट काटे उनमें से 15 सीटें वे हार गए। यही नहीं कांग्रेस के दो विधायकों ने बगावत कर चुनाव लड़ा, वे भी चुनाव नहीं जीत पाए। वहीं भाजपा ने 13 में से 2 विधायकों के टिकट काटे थे। इसमें भाजपा एक सीट तो जीत गई लेकिन एक लहर में भी गंवानी पड़ी। इससे यह आंकलन लगाया जा रहा है कि जिन विधायकों के टिकट कटे, उनका समर्थन पूरी तरह से प्रत्याशी को नहीं मिल पाया।

कांग्रेस जिन 8 सीटों पर जीती वहां भी अधिकतर सीट पर पिछली बार की तुलना में मार्जिन कम हो गया है। भाजपा ने बिंद्रानवागढ़ जैसी पारंपरिक सीट गवां दी। यहां से भाजपा तीन बार से लगातार जीत रही थी। विधायक डमरुधर पुजारी ने टिकट कटने के बाद उनके बागी सुर सामने आए थे, लेकिन बाद में वे शांत हो गए थे।

भाजपा :विधायक के टिकट कटने वाली सीट का हाल

बिंद्रानवागढ़

भाजपा ने पिछली बार कांग्रेस की लहर में 10 हजार वोटों से जीते डमरुधर पुजारी का टिकट काटकर गोवर्धन सिंह मांझी को मौका दिया। इस बार कांग्रेस के जनक ध्रुव ने मांझी को 816 वोटों से हरा दिया।

बेलतरा

भाजपा ने 6 हजार वोटों से जीते रजनीश सिंह की जगह सुशांत शुक्ला को मौका दिया। सुशंात ने कांग्रेस के विजय केसरवानी को 16963 वोटों से हरा दिया।

कांग्रेस ने मोहित केरकट्टा का टिकट काट दुलेश्वरी सिदार को मौका दिया। गोंगपा के तुलेश्वर हीरा सिंह ने दुलेश्वरी सिदार को 714 वोटों से हरा दिया। ये गोगपा की पहली सीट है।

चित्रकोट

कांग्रेस ने 17 हजार वोटों से जीते रामजन बेंजाम का टिकट काटकर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को उतारा। भाजपा के विनायक गोयल ने उन्हें 8,370 वोटों से हरा दिया।

जगदलपुर

कांग्रेस ने 27 हजार वोटों से जीते रेखचंद्र जैन का टिकट काटकर जतिन जायसवाल को मौका दिया। उन्हें भाजपा के किरणदेव सिंह ने 29,834 वोटों से हरा दिया।

मनेंद्रगढ़

कांग्रेस ने 4 हजार वोटों से जीते विनय जायसवाल का टिकट काट रमेश सिंह वकील को मौका दिया। भाजपा ने पिछली बार हारे श्याम बिहारी जायसवाल को उतारा, उन्होंने रमेश को 11,880 वोटों से हरा दिया।

धरसींवा

कांग्रेस ने 19 हजार वोटों से जीती अनीता योगिता शर्मा का टिकट काट छाया वर्मा को मौका दिया। भाजपा के अनुज शर्मा ने छाया को 44,343 वोटों से हरा दिया।

रामानुजगंज

कांग्रेस ने 32 हजार वोटों से जीते बृहस्पत सिंह का टिकट काट अजय तिर्की को मैदान में उतारा। भाजपा पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम पर दांव लगाया। नेताम ने 29,663 वोटों से तिर्की को हरा दिया है।

रायपुर ग्रामीण

कांग्रेस ने 10 हजार वोटों से जीते सत्यनारायण शर्मा की जगह उनके बेटे पंकज शर्मा को मैदान में उतारा। पंकज को भाजपा के मोतीलाल साहू ने 35,750 वोटों से हरा दिया।

कांकेर

कांग्रेस ने 19 हजार से जीते शिशुपाल सोरी का टिकट काट शंकर ध्रुवा को मौका दिया। भाजपा के आशाराम नेता ने शंकर को 16 वोटों से हरा दिया।

नवागढ़

कांग्रेस ने गुरुदयाल बंजारे की जगह मंत्री गुरू रुद्र कुमार को मैदान में उतारा था। भाजपा ने पिछली बार 33 हजार वोटों से हारे दयालदास बघेल को ही मौका दिया। दयाल ने गुरू रुद्र को 15,177 वोटों से हरा दिया है।

दंतेवाड़ा

कांग्रेस ने 11 हजार वोटों से जीती देवती कर्मा की जगह उनके बेटे छबींद्र कर्मा को मौका दिया। भाजपा के चेतराम अटामी ने छबींद्र को 16,803 वोटों से हरा दिया।

सामरी

कांग्रेस के 21 हजार वोटों से जीते चिंतामणि महाराज का टिकट काटकर विजय पैकरा को मौका दिया। भाजपा के उद्धेश्वरी पैकरा ने विजय को 13,943 वोटों से हरा दिया।

पंडरिया

कांग्रेस ने 36 हजार वोटों से जीतीं ममता चंद्राकर की जगह इस बार नीलू चंद्रवंशी को मैदान में उतारा। नीलू भाजपा की भावना बोहरा से 26,398 वोटों से हार गए।

अंतागढ़

कांग्रेस ने 13 हजार वोटों से जीते अनूप नाग की जगह रूपसिंह पोटाई को मैदान में उतारा। वहीं भाजपा ने पिछली बार हारे विक्रम उसेंडी को मौका दिया और उन्होंने पोटाई को 23,778 वोटों से हरा दिया।

महासमुंद

कांग्रेस ने 23 हजार वोटों जीते विनोद चंद्राकर का टिकट काटकर डॉ. रश्मि चंद्राकर को दिया। रश्मि को भाजपा के योगेश्वर राजू सिन्हा ने 16,152 वोटों से हरा दिया।

प्रतापपुर

कांग्रेस ने 44 हजार वोटों से जीते पूर्व मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम का टिकट काटकर राजकुमारी मरावी को दे दिया। वे भाजपा की शकुंतला​सिंह पोर्ते से 11,708 वोटों से हार गईं।

बिलाईगढ़

कांग्रेस ने चंद्रदेव राय की जगह कविता प्राण लहरे को टिकट दी। उन्होंने भाजपा के डॉ. दिनेश लाल जांगड़े को 17,939 वोटों से हरा दिया।

लैलूंगा

कांग्रेस ने चक्रधर सिदार का टिकट काट विद्यावति सिदार को टिकट दिया। सिदार ने भाजपा की सुनीति सत्यानंद राठिया को 4,176 वोटों से हरा दिया है।

खुज्जी

कांग्रेस ने छन्नी साहू की जगह भोलाराम साहू को टिकट दिया। उन्होंने भाजपा की गीता घासी साहू को 25,944 वोटों से हराकर कांग्रेस को दोबारा जीत हासिल कराई।

डोंगरगढ़

कांग्रेस ने 35 हजार वोटों से जीते भुवनेश्वर बघेल का टिकट काट हर्षिता स्वामी बघेल को मौका दिया। हर्षिता ने भाजपा के विनोद खांडेकर को 14,367 वोटों से हरा दिया।

सिहावा

कांग्रेस ने लक्ष्मी ध्रुव की जगह अंबिका मरकाम को मैदान में उतारा था। अंबिका ने भाजपा के श्रवण मरकाम को 13,166 वोटों से हरा दिया।

कसडोल

कांग्रेस ने 50 हजार वोटों से जीतने वाली शकुंतला साहू का टिकट काटकर संदीप साहू को दिया। संदीप ने भाजपा के धनीराम धीवार को 33,165 वोटों से हरा दिया।

सरायपाली

कांग्रेस ने 52 हजार वोटों से जीतने वाले किस्मत लाल नंद का टिकट काटकर चातुरीनंद को दिया था। चातुरी ने भाजपा के सरला कोसरिया को 41,888 वोटों से हरा दिया।

Related Articles

Back to top button