देश

राजस्थान इलेक्शन रिजल्ट:भाजपा 55 और कांग्रेस 50 सीटों पर आगे

राजस्थान विधानसभा चुनाव रुझान आने शुरू हो गए हैं। फिलहाल भाजपा 55 और कांग्रेस 50 सीटों पर आगे है, वहीं 16 सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे हैं। डाक मतपत्रों की गिनती के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से गिनती शुरू हो गई है। सरदारपुरा सीट से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आगे चल रहे हैं। वहीं विद्याधर नगर सीट से दीया कुमारी आगे चल रही हैं।

दोपहर 12 बजे तक यह तस्वीर लगभग साफ हो जाएगी कि अगली सरकार किसकी होगी। राजस्थान में 199 विधानसभा सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ था। श्रीकरणपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत कुन्नर के निधन के कारण वहां चुनाव नहीं हुए हैं। इस विधानसभा चुनाव में 1863 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं।

 

 

 

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button