Raigarh News: बीमारी से तंग आकर दो लोगों ने पी कीटनाशक

रायगढ़ | गुरुवार को कीटनाशक का सेवन करने के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती दो मरीजों की मौत हो गई। पहला मामला तमनार क्षेत्र के महलोई का है, जहां विष्णु कुंभकार (24) को पिछले तीन साल से कुष्ठ रोग था। गुरुवार सुबह 5 बजे उसने घर में कीटनाशक का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ी तो उसे तमनार अस्पताल में लाया गया, जहां से उसे रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया।
दोपहर 2 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरा मामला पुसौर थाना के ग्राम तेतला का है। कन्हैया लाल साहू रोजी मजदूरी का काम करता था। लंबे समय से वह हार्ट की समस्या से पीड़ित था। बुधवार रात उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया। इलाज के लिए उसे रात तीन बजे मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया था। गुरुवार दोपहर 2 बजे उसकी मौत हो गई। दोनों ही मामले में चक्रधरनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है।