रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: एचआईवी संक्रमण के बारे में जागरूकता बढ़ाने पैरा लीगल वॉलिटिंयर्स ने निकाली जागरूकता रैली

Raigarh News रायगढ़, 1 दिसम्बर 2023/ छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार हर साल 01 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। इसी कड़ी में आज जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अरविन्द कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में पैरालीगल वालिंटियर्स द्वारा रायगढ़ जिले के सुदुर ग्रामीण क्षेत्रों में एचआईवी संक्रमण के बारे में जागरूकता बढ़ाने, एड्स के बारे में शिक्षित करने और इस बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए प्रयास करने हेतु शिविरों का आयोजन किया गया तथा जागरूकता रैली निकाली गई।

Raigarh news
Raigarh news

जागरूकता रैली और शिविरों के माध्यम से लोगों को एचआईवी से जुड़े कई मिथक की भी जानकारी दी गई, जैसे यह एक आम मिथक है कि एचआईवी केवल यौन संचारित होता है, एचआईवी संक्रमित खून, सीरम या अन्य शरीर के तरल पदार्थों के संपर्क मे आने से भी फैल सकता है, यह एक और आम मिथक है कि एचआईवी संक्रमित व्यक्ति को पहचानना आसान है, जबकि एचआईवी संक्रमित व्यक्ति दिखने में सामान्य हो सकता है।

Read more: Raigarh News: इतने तारीख को बंद रहेंगे रायगढ़ में दारु भट्टी, रायगढ़ कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Raigarh News एचआईवी संक्रमण के कोई स्पष्ट लक्षण नही है और एचआईवी संक्रमण के शुरूआती चरण में कोई लक्षण दिखाई नहीं दे सकते हैं तथा सबसे महत्वपूर्ण कि एचआईवी संक्रमित व्यक्ति लंबे समय तक नहीं जी सकते, जबकि एचआईवी संक्रमण के बाद भी लोग लंबे और स्वस्थ्य जीवन जी सकते हैं, एंटीवायरल दवाओं के साथ एचआईवी संक्रमित लोगों का जीवनकाल सामान्य लोगों के समान ही होता है।जिला न्यायाधीश श्री अरविन्द कुमार सिन्हा ने अपने उद्धोधन में कहा कि जिस तरह से संविधान की उदेशिका में एक-एक शब्द समानता को दर्शाता है। उसी प्रकार युवाओं को संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों को अपने जीवन में अपनाना एवं उसकी पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिर्फ संविधान के प्रावधानों से परिचित होना ही पर्याप्त नहीं है अपितु हमें उसे व्यवहार में शामिल करने की भी आवश्यकता है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button