छत्तीसगढ़ में दिखेगा चक्रवाती तूफान मिचौंग का असर....इन जिलों में बारिश के आसार – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़ में दिखेगा चक्रवाती तूफान मिचौंग का असर….इन जिलों में बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा की दिशा में बदलाव हुआ है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी की वजह से आज अगले 24 घंटे में सरगुजा, कोरिया, जशपुर ,बलरामपुर, पेंड्रा बिलासपुर जिले में हल्की बारिश की संभावना है। ​​​​वहीं, ​​मिचौंग तूफान के उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के पास 4 दिसंबर की सुबह पहुंचने की संभावना बन रही है।

अगले 48 घंटे में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने का अनुमान है। हालांकि दिन का तापमान 1 से 3 डिग्री बढ़ सकता है। गुरुवार को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई। बास्तानार में 1 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में मौसम साफ रहा, जिसके कारण दिन का पारा बढ़ा रहा।

चक्रवाती तूफान मिचौंग का दिखेगा असर

मौसम वैज्ञानिक एच पी चंद्रा ने बताया एक चिन्हित निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे लगे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर स्थित है​। अगले 24 घंटे में इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए एक अवदाब के रूप में दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बनने की संभावना है।

चक्रवाती तूफान मिचौंग के 3 दिसंबर को दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बनने का अनुमान है। इसके असर से प्रदेश के बस्तर संभाग और उससे लगे जिलों में प्रारंभिक अनुमान के अनुसार 3 से 5 दिसंबर को हल्की से मध्यम बारिश के आसार है।

पिछले 24 घंटे ऐसा रहा मौसम

  • प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया।
  • सबसे अधिक तापमान 32.2 डिग्री दंतेवाड़ा में रिकॉर्ड किया गया।
  • प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश भी हुई।
  • बास्तानार में 1 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button