देश

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…कड़ाके की ठंड के लिए रहे तैयार

Delhi-NCR Weather Update Today :  देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में सोमवार शाम झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश होने का अनुमान पहले ही जता दिया था। उम्मीद जताई जा रही है कि, बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर की एयर क्वालिटी में सुधार देखने को मिलेगा। इसके साथ ही आज हुई बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में कड़ाके की ठंड भी पड़ सकती है।

राजधानी में तापमान में आई गिरावट

बता दें कि, मौसम विभाग ने रविवार को ही दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश होने की संभावना जता दी थी। आईएमडी के वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा था कि दिल्ली पर बादल कल तक बने रहेंगे। उन्होंने कहा था कि मध्य पाकिस्तान पर तीव्र परिसंचरण के कारण बने पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली में बादल छाए हुए हैं। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री अधिक है। दिन की शुरुआत तेज़ हवाओं के साथ हुई।

कई फ्लाइट्स को किया गया डायवर्ट

राजधानी दिल्ली में अचानक खराबा हुए मौसम के बाद फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार जयपुर की दो फ्लाइटों को डायवर्ट किया गया है। इसके साथ ही एयर इंडिया की सिडनी से दिल्ली फ्लाइट AI-301, इंडिगो की चेन्नई से दिल्ली फ्लाइट 6E-2316, विस्तारा की गुवाहाटी से दिल्ली फ्लाइट UK-742, इंडिगो की गोरखपुर से दिल्ली फ्लाइट 6E-2086, एयर इंडिया की कोलकाता से दिल्ली फ्लाइट AI-768, इंडिगो की डिब्रूगढ़ से दिल्ली फ्लाइट 6E-6604 को भी डायवर्ट करना पड़ा है।

Read more: Raigarh News: धान उपार्जन हेतु नोडल अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड

Delhi-NCR Weather Update Today :   IMD ने आने वाले एक दो दिन में तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुमान के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में दिल्ली और आसपास के इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग ने 28 नवंबर से दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में कोहरा बढ़ने का भी अनुमान जताया है। IMD के अनुमान के मुताबिक दिल्ली में फिलहाल बादल छाए हुए हैं और अगले 12-18 घंटों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। IMD ने आज रात मे तापमान 2 से 3 डिग्री तक कम होने का अनुमान भी जताया है। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से थोड़ा कम है।

 

 

 

 

 

 

 

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button