मौसम विभाग ने किया अलर्ट...बदलेगा मौसम कई हिस्सों में बारिश की संभावना – RGH NEWS
देश

मौसम विभाग ने किया अलर्ट…बदलेगा मौसम कई हिस्सों में बारिश की संभावना

Maharashtra Weather Update : पुणे। महाराष्ट्र में आगामी दिनों में ठंड का जोर बढ़ने वाला है। अगले तीन दिनों तक राज्य में तापमान में बड़ी गिरावट आने की संभावना है। इस समय राज्य में शुष्क मौसम बना हुआ है, लेकिन वीकेंड के करीब कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार है।

तटीय कोंकण क्षेत्र और गोवा सहित महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में 23 नवंबर से 27 नवंबर तक नमी वाली पछुआ हवाओं के कारण हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुंबई और इसके आसपास के जिले कोंकण प्रशासनिक प्रभाग का हिस्सा हैं।

Read more: प्रदेश में जल्द दस्तक देगा बर्फानी ठंड, अगले 72 घंटों में और गिरेगा पारा

Maharashtra Weather Update: पुणे में आईएमडी के मौसम पूर्वानुमान प्रभाग के प्रमुख अनुपम कश्यपी ने मंगलवार को कहा, ‘‘तेज पछुआ हवाओं के चलते कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में बारिश होने की संभावना है। 23 से 27 नवंबर तक इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।’’ उन्होंने कहा कि 24 से 27 नवंबर की अवधि के दौरान, पश्चिमी महाराष्ट्र में स्थित पुणे में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button