रायगढ़ जिले में अब तक 42.86​​​​​​​% मतदान....खरसिया में कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

रायगढ़ जिले में अब तक 42.86​​​​​​​% मतदान….खरसिया में कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट

Raigarh News रायगढ़ जिले की चारों विधानसभा सीटें लैलूंगा, खरसिया, धरमजयगढ़ और रायगढ़ में शुक्रवार 17 नवंबर को सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है, जो कि शाम 5 बजे तक चलेगी। 3 दिसंबर को इसके नतीजे आएंगे। कुल 1085 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 681 सामान्य और 404 मतदान केंद्र को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। जिले में कुल 8 लाख 42 हजार 218 मतदाता हैं। रायगढ़ जिले में 1 बजे तक 42.86 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Read more: रायगढ़ के कई मतदान केंद्र का ईवीएम मशीन हुआ खराब

खरसिया के कुरमा पाली के मतदान केंद्र क्रमांक-221 में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुई है। कांग्रेस का आरोप है कि कांग्रेसी मतदान केंद्र के बाहर अपने कार्यकर्ताओं को खाना बांट रहे थे, तब बीजेपी वालों ने खाना-पीना देने को मना किया और थप्पड़ मारने लगे। कोतरा रोड थाना के TI के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ।

जिले के कई मतदान केंद्र में ईवीएम मशीन खराब हुई। कुछ जगहों पर मशीन ठीक कर लिया गया, लेकिन रायगढ़ के वार्ड क्रमांक-1 के पोलिंग बूथ पर ईवीएम के खराब होने के कारण मतदान रुक गया है। पीठासीन अधिकारी ने बताया कि इसे फिर से स्टार्ट होने की प्रक्रिया में कम से कम 2 घंटे का समय और लगेगा। फिलहाल इस बूथ का मतदान रुका हुआ है।

रायगढ़ जिले में 1 बजे तक 42.86 प्रतिशत मतदान

विधानसभा 9 बजे तक वोटिंग % 11 बजे तक 1 बजे तक
रायगढ़ 3.1 20.07 37.80
धरमजयगढ़ 5.3 21.43 46.10
खरसिया 6.12 24.47 43.90
लैलूंगा 6.46 26.19 44.76

रायगढ़ विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी ओपी चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र का महापर्व है। मतदाताओं से मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार बनेगी। केंद्र में मोदी की सरकार है, इसलिए छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी की सरकार बनेगी। तभी डबल इंजन की तरफ्तार से विकास होगा।

रायगढ़ विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश नायक ने कहा कि मतदान एक बड़ा त्योहार है। कांग्रेस के पक्ष में पूरा लहर चल रहा है। सभी जगह सरकार की उपलब्धियां दिख रही है। काम के आधार पर लोग वोट दे रहे हैं। सभी वर्ग के लोगों के लिए काम किया गया है। इस बार कांग्रेस को 75 पार सीटें मिलेगी।

दरअसल, सामान्य और संवेदनशील श्रेणी के मतदान केंद्र पर अर्धसैनिक बल और स्थानीय पुलिस की सुरक्षा लगाई गई है। 4 हजार सुरक्षाकर्मियों के साथ 58 विशेष पेट्रोलिंग, 20 एसएसटी और 14 फ्लाइंग स्क्वाड और 14 क्विक एक्शन टीम निगरानी करेगी।

27 कंपनियों के जवान तैनात

चारों विधानसभा में शांतिपूर्ण मतदान के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 27 कंपनियां मिली है। जिसमें जिला पुलिस बल कांकेर से 100 जवान, 350 नगर सैनिक ओडिशा, 100 नगर सैनिक रायगढ़, 80 वनरक्षक रायगढ़ के साथ जिला पुलिस के 500 जवान मतदान केन्द्रों की सुरक्षा व्यवस्था और पेट्रोलिंग में लगाया गया है।

जिले की 4 सीटों पर 42 उम्मीदवार

रायगढ़ विधानसभा से 19, लैलूंगा विधानसभा सीट से 8, खरसिया विधानसभा सीट से 8, धरमजयगढ़ से 7 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। जिले की रायगढ़ विधानसभा सीट अकेली ऐसी सीट है, जहां से 7 राजनीतिक दल चुनाव लड़ रहे हैं। वही 2 निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। खरसिया विधानसभा क्षेत्र से कैबिनेट मंत्री उमेश पटेल दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं।

जिला : रायगढ़ विधानसभा सीट : लैलूंगा
2023 में कुल मतदाता 204232
पुरुष मतदाता 101650
महिला मतदाता 102581
थर्ड जेंडर 1
2018 में कुल मतदाता 192257
पुरुष मतदाता 96290
महिला मतदाता 95944
थर्ड जेंडर 23
2018 में मतदान 84.96
जिला: रायगढ़ विधानसभा सीट : रायगढ़
2023 में कुल मतदाता 256996
पुरुष मतदाता 128800
महिला मतदाता 128176
थर्ड जेंडर 20
2018 में कुल मतदाता 248398
पुरुष मतदाता 125377
महिला मतदाता 122987
थर्ड जेंडर 34
2018 में मतदान 77.16
जिला : रायगढ़ विधानसभा सीट : खरसिया
2023 में कुल मतदाता 215223
पुरुष मतदाता 107383
महिला मतदाता 107835
थर्ड जेंडर 5
2018 में कुल मतदाता 203609
पुरुष मतदाता 101989
महिला मतदाता 101619
थर्ड जेंडर 1
2018 में मतदान 87.47
जिला : रायगढ़ विधानसभा सीट : धरमजयगढ़
2023 में कुल मतदाता 212508
पुरुष मतदाता 103915
महिला मतदाता 108590
थर्ड जेंडर 3
2018 में कुल मतदाता 197259
पुरुष मतदाता 96998
महिला मतदाता 100258
थर्ड जेंडर 3
2018 में मतदान 86.20

रायगढ़ विधानसभा से 19 प्रत्याशी मैदान में

क्रमांक प्रत्याशी पार्टी
1. ओपी चौधरी भारतीय जनता पार्टी
2. प्रकाश नायक कांग्रेस
3. मधुबाई जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे
4. पुष्पलता टंडन बसपा
5. नजीर अहमद समाजवादी पार्टी
6. भवानी सिंह सिदार हमर राज पार्टी
7. भुवनलाल पटेल छत्तीसगढ़ समाज पार्टी
8. सुनील मिंज जोहार छत्तीसगढ़
9. कान्ति साहू आजाद जनता पार्टी
10. गोपाल प्रसाद अग्रवाल आम आदमी पार्टी
11. गोपिका गुप्ता निर्दलीय
12. नारायण दास निर्दलीय
13. ब्रजमोहन अग्रवाल निर्दलीय
14. शंकर लाल अग्रवाल निर्दलीय
15. इबरार अली उर्फ इबरार अहमद निर्दलीय
16. सुरेन्द्र सिदार निर्दलीय
17. गुरवारी जीनत परवीन निर्दलीय
18. अशोक गार्डिया निर्दलीय
19 राधेश्याम शर्मा निर्दलीय

खरसिया विधानसभा से 8 उम्मीदवार

क्रमांक प्रत्याशी पार्टी
1. उमेश पटेल कांग्रेस
2. महेश साहू भारतीय जनता पार्टी
3. परिमल यादव जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे
4. प्रवीण विजय जायसवाल आम आदमी पार्टी
5. भवानी सिंह सिदार हमर राज पार्टी
6. यशवंत निषाद जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी)
7. गोवर्धन राठिया निर्दलीय
8. विनोद चन्द्र सिंह राठौर निर्दलीय

धरमजयगढ़ विधानसभा से 7 प्रत्याशी

क्रमांक प्रत्याशी पार्टी
1. हरिशचंद्र राठिया भारतीय जनता पार्टी
2. लालजीत सिंह राठिया कांग्रेस
3. जोगेन्द्र एक्का जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे
4. सत्यबती राठिया बहुजन समाज पार्टी
5. अनुप बरवा बहुजन मुक्ति पार्टी
6. महेन्द्र कुमार सिदार हमर राज पार्टी
7. सुनील खेस्स निर्दलीय

Raigarh News लैलूंगा विधानसभा से 8 उम्मीदवार

क्रमांक प्रत्याशी पार्टी
1. मनीषा गोंड जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे
2. विद्यावती सिदार कांग्रेस
3. सुनीति सत्यानंद राठिया भारतीय जनता पार्टी
4. जय कुमार पंकज हमर राज पार्टी
5. रघुवीर राठिया गोंडवाना गणतंत्र पार्टी
6. श्रवण भगत बहुजन मुक्ति पार्टी
7. भजन सिदार निर्दलीय
8. महेन्द्र कुमार सिदार निर्दलीय

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button