रेलवे ने पहली बार छठ पूजा पर चला दी स्पेशल वंदे भारत ट्रेन

Chhath Puja Special Trains: छठ पर सभी लोग अपने-अपने घर जाने के लिए ट्रेन देख रहे हैं. रेलवे की तरफ से छठ को लेकर कई स्पेशल ट्रेनें (Special Train) भी चलाई जा रही हैं, लेकिन उसके बाद में भी यात्रियों को टिकट नहीं मिल पा रहा है. इसी को देखते हुए रेलवे ने पहली बार छठ पूजा के लिए स्पेशल वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) का संचालन किया है. यह ट्रेन दिल्ली से पटना (Delhi to Patna) तक जा रही है. आपको इस ट्रेन में आसानी से टिकट मिल सकता है. रेलवे ने इस बारे में ट्वीट करके जानकारी दी है.
रेलवे की तरफ से घोषणा करके बताया गया है कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जा रहा है. आइए चेक कर लीजिए यह ट्रेन किस-किस दिन चल रही है. इसके अलावा इस ट्रेन का कितना किराया होगा-
किस-किस दिन चलेगी ट्रेन?
रेलवे की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, यह ट्रेन 11 नवंबर, 14 नवंबर और 16 नवंबर को चलाई जा रही है. वहीं, पटना से दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है. पटना से दिल्ली के लिए ट्रेन 12, 15 और 17 नवंबर को चलाई जाएगी.
Read more: MLA समेत 6 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज…
ट्रेन नंबर और स्टॉपेज कर लें नोट
वंदे भारत ट्रेन नंबर (02252/02251) का संचालन किया जा रहा है. यह ट्रेन नई दिल्ली से होते हुए कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा में रुकेगी. इसके अलावा इस ट्रेन में करीब 16 कोच होंगे. इस ट्रेन में दो क्लास एसी चेयर कार और एक्जीक्यूटिव चेयर कार में बांटा गया है.
कितने बजे चलेगी ट्रेन?
यह ट्रेन सुबह को 7.35 बजे दिल्ली से चलेगी और शाम को 19 बजे पटना पहुंच जाएगी. इसके अलावा पटना से यह ट्रेन सुबह 7.30 बजे चलकर उसी दिन शाम को 19 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी.
1000 किमी है दूरी
स्पेशल वंदे भारत ट्रेन का संचालन छठ पूजा की वजह से किया जा रहा है. यह ट्रेन कुल 6 फेरे लगाएगी. दिल्ली से पटना की दूरी करीब 1055 किमी की होगी. इस सफर को पूरा करने में करीब 11 घंटे 35 मिनट का समय लगेगा.
कितना लगेगा किराया?
Chhath Puja Special Trains अगर किराए की बात की जाए तो इसमें एससी चेयर कार कोच का किराया करीब 2355 रुपये होगा. इसके अलावा एसी एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया करीब 4410 रुपये होगा.



