देश
घर में आग लगने से लाखों रु. का सामान जलकर राख

कोयलनगर शहर के ए ब्लॉक के घर में आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग पर काबू पाने दो फायर ब्रिगेड को तैनात किया गया था।
काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाई गई। जानकारी के मुताबिक कोयलनगर शहर के ए ब्लॉक के-315 नंबर मकान की ऊपरी मंजिल पर आग लगी। आग लगने का कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
जिस समय आग लगी उस समय घर में कोई नहीं था। पड़ोसियों ने आग लगने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। राउरकेला स्टील प्लांट और राज्य सरकार की दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।



