मौसम विभाग का अलर्ट.....प्रदेश में अगले 3 दिनों तक और गिरेगा पारा – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मौसम विभाग का अलर्ट…..प्रदेश में अगले 3 दिनों तक और गिरेगा पारा

CG Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में हवाओं की दिशा में आए बदलाव के बाद पूर्वी हवाएं शहर पहुंचने के कारण शहर समेत आसपास के क्षेत्रों में तापमान बढ़ रहा है। कुछ दिन पहले ही ठंड का एहसास हो रहा था, लेकिन हवाओं और छाए बदली की वजह से मौसम में उतार चढ़ाव फिर शुरू हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ गुजर गया है और उत्तर से ठंडी हवाओं का आना शुरू हो गया है। इसके प्रभाव से अब न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी।

वहीं आने वाले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि ठिठुरन अब और बढ़ने वाली है। प्रदेश भर में डूमरबहार सबसे ठंडा रहा। कृषि विज्ञान केंद्र डूमरबहार में न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Read more : ट्रेन में लगी भीषण आग, जान बचाने बोगी से कूदे पैसेंजर

CG Weather Update: उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के प्रभाव से अब ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही आउटर में ठंड ज्यादा बढ़ने लगी है। रात के सात ही सुबह सुबह ठंड का असर ज्यादा हैै। दुर्ग और जगदलपुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे रहा और रायपुर में न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री रहा,जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।

 

 

 

Related Articles

Back to top button