तेज रफ्तार बस ने युवक को कुचला....सड़क पार करते समय हुआ हादसा – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

तेज रफ्तार बस ने युवक को कुचला….सड़क पार करते समय हुआ हादसा

Cg News छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भाठागांव चौक में एक तेज रफ्तार बस ने युवक को टक्कर मार दी। जिससे युवक का सिर बुरी तरह फट गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये हादसा सड़क पार करने के दौरान हुआ है। इस एक्सीडेंट के बाद मौके पर स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की बॉडी को एम्स भेजवाया है। ये पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, कुशालपुर का रहने वाला 26 साल का युवक विक्की तिवारी पैदल सड़क पार कर रहा था। वो वालफोर्ट सिटी से कुशालपुर की तरफ आ रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार में आ रही महिंद्रा ट्रेवेल्स की बस ने उस टक्कर मार दी। ये घटना दोपहर 12 बजे के करीब की है। ये हादसा नागपुर कोलकाता नेशनल हाईवे पर भाठागांव चौक के पास हुआ है।

Read more: त्यौहारी सीजन मे ट्रेनें फुल, अगले 15 दिनों तक सीट मिलना मुश्किल, यात्री परेशान

दुर्ग की तरफ से आ रही थी बस

बताया जा रहा है कि ये बस दुर्ग की तरफ से आ रही थी। उसे भाटागांव बस स्टैंड पहुंचना था। बस तेज रफ्तार में थी। जिससे युवक के रास्ता पार करने के दौरान ब्रेक लगाने के बावजूद नियंत्रित नहीं हो पाई और युवक को जोरदार टक्कर मार दी।

युवक का सिर टकराया, मौके पर मौत

इस घटना में बस के सामने के हिस्से में युवक का सिर जोरदार टकराया। जिससे युवक कुछ दूरी पर उछल कर जा गिरा। जिससे सिर में गंभीर चोट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तो वहीं बस का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। बस चालक एक्सीडेंट में बाद मौके से फरार हो गया।

लोगों ने मचाया जमकर हंगामा

Cg News इस एक्सीडेंट के बाद आसपास के स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। उन्होंने इस एक्सीडेंट के बाद नाराजगी जाहिर करते हुए जमकर हंगामा मचाया। इससे कुछ देर के लिए नेशनल हाईवे में जाम के हालात भी बन गए। इस पूरे मामले को लेकर पुरानी बस्ती थाना प्रभारी सुधांशु बघेल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर युवक की लाश को एम्स अस्पताल भेजवाया गया है। फरार आरोपी बस ड्राइवर की गिरफ्तारी के लिए टीम को रवाना की गई है।

 

 

Related Articles

Back to top button