त्योहार के मौके पर सगे भाइयों ने कर दी पिता-पुत्र पर गोलियों की बरसात, सामने आई ये बड़ी वजह.. – RGH NEWS
देश

त्योहार के मौके पर सगे भाइयों ने कर दी पिता-पुत्र पर गोलियों की बरसात, सामने आई ये बड़ी वजह..

Gwalior Firing News : ग्वालियर। मध्यप्रदेश के जिला ग्वालियर में पिता पुत्र को पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी दो सगे भाइयों ने गोली मार दी। घटना उटिला थाना क्षेत्र की है। गोली लगने से पिता पुत्र घायल हो गए और आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। वहीं पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और दोनों सगे भाइयों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

दरअसल उटिला थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव में रामवीर सिंह का विवाद पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी दो सगे भाई जसवंत सिंह और पिंकी सिंह से चल रहा है। कल शाम जसवंत और पिंकी का रामवीर के बेटे गोविंद सिंह से हो गया था। तभी आज उन्होंने इस विवाद का बदला लेने के लिए दोनों भाई कट्टा लेकर रामवीर के घर पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। जब रामवीर ने उनके गाली गलौज करने का विरोध किया तो वहां मारपीट पर उतारू हो गए। जिसे देख उसे बचाने के लिए उसका बेटा गोविंदा आया। तभी जसवंत ने अपनी कमर से कट्टा निकाल कर गोली चला दी। एक गोली रामवीर के हाथ में जा लगी तो दूसरी गोली गोविंद के हाथ के पंजे में जा लगी। जिससे दोनों पिता पुत्र घायल हो गए। गोली मारने के बाद दोनों सगे भाई फरार हो गए।

Read more: Raigarh News शहर के आसपास लुक छिप कर शराब बेचने वाले आरोपी को पकड़ी कोतवाली पुलिस…..

Gwalior Firing News गोली चलने की घटना पुलिस को लगी तो वहां मौके पर पहुंची और दोनों पिता पुत्र को घायल हालत में इलाज के लिए अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस ने पिता पुत्र की शिकायत पर दोनों सगे भाइयों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर उसके घर दबिश दी तो वहां घर से फरार मिले। इसके बाद पुलिस ने अब उसकी तलाश के लिए संबंधित स्थान पर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button