रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

बृजमोहन अग्रवाल पर मस्जिद के पास हुआ हमला

Cg News रायपुर 
विधायक बृजमोहन अग्रवाल पर हमले के बाद समर्थकों ने कोतवाली थाने का घेराव कर दिया है। - Dainik Bhaskar
छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता और रायपुर दक्षिण से विधायक बृजमोहन अग्रवाल के ऊपर गुरुवार देर शाम हमला कर दिया गया। इस दौरान उनके साथ धक्का-मुक्की की गई और थप्पड़ मारे। बृजमोहन अग्रवाल प्रचार के लिए मुस्लिम बाहुल्य इलाके बैजनाथ पारा पहुंचे थे।

इसकी जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक कोतवाली थाने पहुंचे हैं और घेराव कर दिया है। वे कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। कोतवाली में इस समय करीब डेढ़ से दो हजार लोग जमा हैं। उनके साथ विधायक अग्रवाल भी मौजूद हैं

Read more: Raigarh News: साइबर सेल और तमनार पुलिस ने स्कूटी पर शराब की तस्करी कर रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

Cg News समर्थकों आरोप है कि बृजमोहन अग्रवाल प्रचार के लिए बैजनाथ पारा पहुंचे थे। मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड में प्रचार के लिए गए थे। एजाज ढेबर यहीं से पार्षद हैं। एवरग्रीन मस्जिद के पास कुछ लोग बृजमोहन के पास आए और उन्हें कहा कि इस वार्ड में घुसने की हिम्मत कैसे हुई और उन्हें धक्का दे दिया। इस बीच जब तक उनके समर्थक आते, तब तक दो-तीन झापड़ बृजमोहन अग्रवाल को मारकर वे भाग चुके थे।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button