केंद्रीय मंत्री की कार से हादसा, 1 की मौत – RGH NEWS
देश

केंद्रीय मंत्री की कार से हादसा, 1 की मौत

Car Accident: छिंदवाड़ा. केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल आज सड़क हादसे में बाल बाल बचे. लेकिन इस हादसे में एक शख्स की मौत और पटेल सहित तीन लोग घायल हो गए. पटेल की गाड़ी नरसिंहपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. उन्हें पैर में मामूली चोट आयी है.

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया. ये हादसा अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के सिंगोडी बाईपास पर हुआ. पटेल छिंदवाड़ा से नरसिंहपुर की तरफ जा रहे थे. वो कार में सवार थे. रास्ते में एक बाइक सामने आ गयी. उसे बचाने के चक्कर में पटेल की गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे उतर गयी. इसमें एक बच्चे की मौत हो गयी. गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो ही गयी और पटेल सहित गाड़ी में सवार लोगों को भी चोट आयी. पटेल के पैर में मामूली चोट है. दुर्घटना में तीन लोग घायल हुए हैं.

Read more: Raigarh News: ओड़िसा से सवारी ऑटो में बैठकर गांजा ला रहे दो आरोपियों को एकताल बेरियर पर नाकेबंदी कर पकड़ी चक्रधरनगर पुलिस

नरसिंहपुर से प्रत्याशी हैं पटेल
Car Accident: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल इस बार मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी लड़ रहे हैं. पार्टी ने उन्हें नरसिंहपुर से टिकट दिया है. पटेल दिन रात चुनाव प्रचार में लगे हैं. प्रचार अभियान के दौरान छिंदवाड़ा से लौटते वक्त ये हादसा हुआ.

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button